एक्सप्लोरर

'आतंकवाद के खिलाफ भारत ने खींच दी लक्ष्मण रेखा', सिंगापुर में CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान में 300 KM घुसकर किया टारगेट

CDS Anil Chauhan on Strategic Stability: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि भारत ने कई बार पाकिस्तान से दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने दुश्मनी दिखाई.

CDS Anil Chauhan on Strategic Stability: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग 2025 में कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में बढ़ती परेशानियों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है.

उन्होंने कहा, “ताली एक हाथ से नहीं बजती है, पाकिस्तान को भी स्थिरता के लिए कदम बढ़ाने होंगे.” जनरल चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर इसलिए जरूरी था क्योंकि आतंकवाद के कारण भारत की सहनशक्ति की सीमा पार हो चुकी थी.

ऑपरेशन सिंदूर के पीछे की वजह

जनरल चौहान ने स्पष्ट किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए किया क्योंकि बर्दाश्त की हद पार हो चुकी थी. पिछले दो दशकों से पाकिस्तान की तरफ से जारी आतंकवाद से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक और सैनिकों की जानें गईं. सीडीएस ने बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ नई लक्ष्मण रेखा (Red Linve) खींच दी है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान इस टकराव से सीख लेकर आतंकवाद को लेकर अपनी नीति बदलेगा."

PAK में 300 किमी घुसकर किया ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने स्वदेशी हथियारों और मित्र देशों के हथियारों का उपयोग करते हुए पाकिस्तान में 300 किलोमीटर दूर तक गहरा आक्रमण किया. जनरल चौहान ने इसे भारतीय सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन बताया.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की कमियों से ली सीख: सीडीएस 

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने साझा इंटेलिजेंस, प्लानिंग और लॉजिस्टिक्स का इस्तेमाल किया. ऑपरेशन में मिली कमियों से सीख लेकर भारत अपना थिएटर कमांड तैयार करेगा. हालांकि, इसके तैयार होने की समय सीमा अभी तय नहीं की गई है.

सीडीएस ने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब हर तरह के हथियार भारत में बनाना नहीं है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत को मित्र देशों के साथ साझेदारी की जरूरत होगी.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
नकली अंडों की बिक्री पर दिए जांच के आदेश, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
नकली अंडों की बिक्री पर दिए जांच के आदेश, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने खारिज कर दी अग्रिम जमानत याचिका
नकली अंडों की बिक्री पर दिए जांच के आदेश, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
नकली अंडों की बिक्री पर दिए जांच के आदेश, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
न्यू ईयर पर दिखना है ग्लैमरस? अनन्या पांडे के ये 10 स्टनिंग लुक्स हैं परफेक्ट पार्टी इंस्पिरेशन
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
ये गोवा इफेक्ट है बीड़ू... Indigo की फ्लाइट लेट हुई तो एयरपोर्ट पर ही गरबा करने लगे पैसेंजर्स, एयरलाइन स्टाफ ने भी लगाए ठुमके
ये गोवा इफेक्ट है बीड़ू... Indigo की फ्लाइट लेट हुई तो एयरपोर्ट पर ही गरबा करने लगे पैसेंजर्स, एयरलाइन स्टाफ ने भी लगाए ठुमके
PCOS से जूझ रहीं महिलाएं सर्दियों में नहीं होंगी परेशान, ये टिप्स आएंगे आपके काम
PCOS से जूझ रहीं महिलाएं सर्दियों में नहीं होंगी परेशान, ये टिप्स आएंगे आपके काम
Embed widget