एक्सप्लोरर

CDS Anil Chauhan: 'चीन की आक्रामकता को ध्यान में रखकर बने भारत की हर रणनीति', बोले CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan On China: जनरल के वी कृष्ण राव की स्मृति कार्यक्रम में संबोधन करते हुए सीडीएस अनिल चौहान ने कहा है कि भारत को अपनी हर एक रणनीति चीन की आक्रामकता को ध्यान में रखते हुए बनानी होगी.

CDS Anil Chauhan On China: चीन की आक्रामकता को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारतीय सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने कहा है कि भारत को अपनी हर रणनीति चीन की आक्रामकता को ध्यान में रखते हुए बनानी होगी.

गुरुवार (5 अक्टूूबर) को पांचवें जनरल के वी कृष्ण राव की स्मृति कार्यक्रम में संबोधन करते हुए सीडीएस चौहान ने कहा कि चीन के उदय के साथ उसकी आक्रामकता भी स्पष्ट है. इसलिए भारत को अपनी सारी रणनीति इसे ध्यान में रखकर बनानी होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल जियो पोलिटिकल व्यवस्था में राजनीतिक स्वायत्तता बेहद जरूरी है. चौहान ने कहा कि भारत गुटनिरपेक्षता के अपने दृष्टिकोण के साथ विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है.

उत्तरी सीमाओं पर चीन से विवाद
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीडीएस चौहान ने चीन के साथ उत्तरी सीमाओं पर भारत के 'प्रमुख विवाद' का भी उल्लेख किया और सुझाव दिया कि नई दिल्ली को रणनीतिक स्वायत्तता पर गौर करना होगा.

उन्होंने कहा, "रणनीतिक स्वायत्तता आपके खतरों से निपटने के बजाय अवसरों का फायदा उठाने के लिए प्रासंगिक हो सकती है. भविष्य यहीं होना चाहिए. हमें अवसरों के बारे में अधिक सोचना चाहिए."

'चीन एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा'
उन्होंने कहा, "मैं जो कुछ भी कह रहा हूं, वह उत्तरी सीमा पर चीन से जारी विवाद को ध्यान में रखते हुए है. चीन एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है और इसके साथ ही उसकी आक्रामकता स्पष्ट है. इसलिए भारत को अपनी रणनीति उसी के मुताबिक बनानी होगी." सीडीएस ने कहा, "भारत का चीन के साथ उत्तरी सीमाओं पर बड़ा विवाद है और उसे रणनीतिक स्वायत्तता का कार्ड खेलना होगा."

गुटनिरपेक्षता पर सुझाव 
रणनीतिक स्वायत्तता को लेकर भारत की यात्रा की सराहना करते हुए सीडीएस चौहान ने कहा, "अगर मुझे गुटनिरपेक्षता से लेकर रणनीतिक स्वायत्तता हासिल करने तक की भारत की यात्रा का सारांश प्रस्तुत करना हो, तो मैं जो कह सकता हूं वह 'तीन एस' पर आधारित हो सकता है. पहला है भारत को सुरक्षित करना. अगला है आत्मनिर्भरता और अंत में भारत के लाभ और हित के लिए पर्यावरण को आकार देना."

आपको बता दें कि उत्तरी सीमा पर चीन लगातार भारत के क्षेत्र को अपने नक्शे में शामिल कर विवाद को बढ़ता रहा है. अभी हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपने नक्शे में शामिल कर अपना हिस्सा बताया था, जिसे लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस बीच सीडीएस चौहान की टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

 ये भी पढ़ें:उत्तरी सीमा पर नहीं बढ़ रही चीनी सैनिकों की तैनाती', CDS जनरल अनिल चौहान बोले- सेना की चुनौतियां अलग...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget