एक्सप्लोरर

CBI Summons Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI का समन, AAP बोली- रविवार को होंगे पेश

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल से सीबीआई नई शराब नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है.

CBI Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें रविवार (16 अप्रैल) को सुबह 11 बजे बुलाया है. उनसे सीबीआई नई शराब नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है. सीबीआई अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री सीबीआई के सामने रविवार को पेश होंगे.

सीबीआई के समन के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने बीजेपी वालों की नींद उड़ा रखी है. दिन रात उनके सपनों में बस केजरीवाल आते हैं और उन्हें नींद में डराते हैं. CBI का ये समन बीजेपी का ‘केजरीवाल फोबिया‘ दर्शाता है. नहीं डरते हम तुम्हारी CBI-ED से…''

संजय सिंह ने क्या कहा?

संजय सिंह ने कहा, ''अत्याचार का अंत ज़रूर होगा.'' संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का है. उसी दिन मैनें उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है. ये लोग जतन करेंगे पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए. 

बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उन्हें सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है. 

शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर परोक्ष रूप से हमला किया.

उन्होंने कहा, ''कई राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है. वो नहीं चाहता है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. गरीब का बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा लेकिन वो लोग नहीं चाहते हैं कि देश आगे बढ़े. वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे? उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया.''

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं. इतिहास गवाह है कि जिस व्यवक्ति ने शिक्षा का प्रसार करने की कोशिश की है, इतिहास में तानाशाह ने उसे उठाकर जेल भेज दिया.''

Rahul Gandhi Vacating House: घर खाली कर रहे हैं राहुल गांधी, सामान ले जाता दिखा ट्रक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget