एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: CBI ने दबिश देकर इंजीनियर समेत 3 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, रिश्वतखोरी का है आरोप

Jammu Kashmir News: एक इंजीनियर समेत 3 अधिकारियों को CBI ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

CBI Raids: जम्मू-कश्मीर में तैनात लोक निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता (Superintendent Engineer) समेत 3 अधिकारियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अधिकारियों के कार्यालयों और निवास स्थानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की. सीबीआई का दावा है कि इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जिनकी जांच जारी है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, इस मामले में शिकायतकर्ता ठेकेदार ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत दी थी कि उसे जम्मू कश्मीर के रेसाई में साल 2017-18 में मेडिकल सब सेंटर का ठेका मिला था और उसने वहां पर कुछ निर्माण भी किया था. आरोप है कि इस मामले में निर्माण कार्य की टेक्निकल स्वीकृति देने के मामले में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग उधमपुर रेसाई सर्कल के अधीक्षण अभियंता की तरफ से तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई.

सूचना के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और आरंभिक जांच के दौरान तथ्य पाए जाने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई ने इस मामले में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत ले रहे लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर संजय कौल को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद उससे पूछताछ तथा आगे हुई जांच के आधार पर अधीक्षण अभियंता हिलाल अहमद शेख और टेक्निकल अधिकारी पीके कौल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई ने इन तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की जहां से बरामद दस्तावेजों तथा अन्य सामान की जांच जारी है. इन तीनों को सीबीआई विशेष अदालत के सामने पेश करेगी.

चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस: CBI ने गुनहगारों की धरपकड़ के लिए 100 देशों को लिखे पत्र, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget