एक्सप्लोरर

रेलवे टेंडर घोटाला: CBI ने राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव से की पूछताछ, RJD ने बताया दुर्भावनापूर्ण

आरजेडी के विधायक एज्या यादव ने सीबीआई की इस कवायद को दुर्भावनापूर्ण और व्यर्थ बताया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने सीबीआई और ईडी को चुनौती दी है कि अगर उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी बात सामने आती है तो वे चार्जशीट दाखिल करे.6

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में होटल टेंडर घोटाला मामले में उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव से सीबीआई की टीम ने मंगलवार को पूछताछ की. दस सकुर्लर रोड स्थित राबडी के आवास पहुंची सीबीआई की टीम ने हालांकि इस बाबत कुछ भी नहीं बताया. कहा जा रहा है कि सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ की.

पीएम और सीएम बिहार में एक साथ हैं और छापेमारी हो रही है: आरजेडी

लालू यादव फिलहाल करोड़ों रुपये के चारा घोटाला से जुड़े मामलों में सजा काट रहे हैं. इस बीच आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से सीबीआई द्वारा की जा रही इस पूछताछ की निंदा करते हुए कहा कि कितना नीचे उतर सकते हैं लोग. लालू परिवार बेटे की शादी की तैयारियों में व्यस्त है और उनके घर सीबीआई छापा मार रही है. संयोग है या और कुछ, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों बिहार में एक साथ हैं और छापेमारी हो रही है.

सीबीआई की कवायद को दुर्भावनापूर्ण और व्यर्थ: आरजेडी विधायक

आरजेडी के विधायक एज्या यादव ने सीबीआई की इस कवायद को दुर्भावनापूर्ण और व्यर्थ बताया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने सीबीआई और ईडी को चुनौती दी है कि अगर उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोई भी बात सामने आती है तो वे चार्जशीट दाखिल करे. आरजेडी प्रवक्ता और विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा कि लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई को पूरा देश दुर्भावनापूर्ण मान रहा है. लालू यादव जेल में हैं और खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget