एक्सप्लोरर

CBI का ऑपरेशन चक्र, इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मामले में 11 राज्यों में 76 जगहों पर छापेमारी

CBI Operation Chakra 2: सीबीआई ने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने 76 जगहों पर छापेमारी की. इसे केंद्रीय एजेंसी ने 'ऑपरेशन चक्र 2' नाम दिया है.

CBI Operation Chakra 2: साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार (19 अक्टूबर) को देशव्यापी अभियान 'ऑपरेशन चक्र 2' चलाया है.

देशभर के अलग-अलग राज्यों खासकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और वेस्ट बंगाल समेत 76 जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान साइबर क्राइम में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ की गई. केंद्रीय जांच एजेंसी ने 5 मामले भी दर्ज किए हैं. यह कार्रवाई अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर सीबीआई ने की है.

'कई बैंक खातों भी किए गए फ्रीज'
सीबीआई के मुताबिक तलाशी के दौरान 32 मोबाइल फोन, 48 लैपटॉप, दो सर्वर की तस्वीरें, 33 सिम कार्ड और पेन ड्राइव जब्त किए हैं. इस दौरान सीबीआई ने कई बैंक खातों को भी फ्रीज किया है.

'15 ईमेल खातों को डंप डिटेल भी जब्त की'
सीबीआई ने 15 ईमेल खातों की डिटेल को भी जब्त किया है. इसमें आरोपियों की उस साजिश का भी पता चला है जिससे वो लोगों को ठगने का काम करते हैं. 

आरोपी 5 राज्यों में चला रहे थे ठगी करने वाले 9 कॉल सेंटर 
ऑपरेशन चक्र-II के तहत लक्षित मामलों में, इंटरनेशनल टेक स्पोर्ट फ्रॉड स्कैम के दो मामले भी सामने आए हैं. आरोपी 5 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 9 कॉल सेंटरों का संचालन कर रहे थे और टेक्नीकल स्पोर्ट प्रतिनिधियों के रूप में खुद को पेश करके आर्गेनाइज्ड तरीके से विदेशी नागरिकों को शिकार बनाते थे. 

'क्रिप्टो-करंसी धोखाधड़ी ऑपरेशन का भंड़ाफोड़ किया'
इसके अलावा एफआईयू इंडिया की ओर से अहम जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन चक्र-II ने क्रिप्टो-करंसी धोखाधड़ी ऑपरेशन का भंड़ाफोड़ किया है. इस फर्जी क्रिप्टो माइनिंग ऑपरेशन में भोले भाले भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जाता है जिसके चलते करीब 100 करोड़ रुपए को बेहद ही चौंकाने वाला नुकसान लोगों को हुआ. इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों के ​खिलाफ सीबीआई सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.  

'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर क्रिमनल्स को समाप्त करेगी'
ऑपरेशन चक्र- II के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन अपराधियों को खत्म करने की व्यापक कार्रवाई की जा रही है. इसको लेकर इंटरनेशनल एजेंसियों के सा​थ सभी जानकारियों को साझा किया जा रहा है. 

'इन देशों की एजेंसियों को आगे की जानकारी देगी सीबीआई' 
सीबीआई अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग की भावना के साथ मिलकर काम कर रही है. इसमें अमेरिका का संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई), इंटरपोल के साइबर अपराध निदेशालय और आईएफसीएसीसी, यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए), सिंगापुर पुलिस फोर्स और जर्मनी की बीकेए प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन सभी को इस तरह के फ्रॉड मामले में आगे की अहम जानकारियां आदि साझा की जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: Raja Bhaiya News: राजा भैया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दोबारा शुरू की डिप्टी एसपी जियाउल हक हत्या केस की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget