एक्सप्लोरर

Raja Bhaiya News: राजा भैया की मुश्किलें बढ़ीं, CBI ने दोबारा शुरू की डिप्टी एसपी जियाउल हक हत्या केस की जांच

UP News: डिप्टी एसपी जियाउल हक की कुंडा के बलीपुर गांव में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वो यहां पर हुई डबल मर्डर की घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे.

DSP Zia-ul-Haq Murder: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. डिप्टी एसपी जिया उल हक मर्डर केस में सीबीआई (CBI) ने फिर से जांच शुरू कर दी है. इस सिलसिले में सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम कुंडा (Kunda) पहुंची, जिसके बाद टीम ने इस मामले की एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है. 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार शाम सीबीआई की टीम कुंडा पहुंची, जहां बलीपुर गांव जाकर टीम ने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया. सीबीआई की टीम घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक रही. इस दौरान टीम ने पूरी छानबीन की. इसके बाद टीम ने इलाके के हथिगवां थाने जाकर वहां से भी जानकारी जुटाई और वापस प्रतापगढ़ शहर पहुंच गई. 

जल्द होगी औपचारिक पूछताछ 
सीबीआई ने बलीपुर गांव में कुछ लोगों से बातचीत भी की है. तमाम लोगों से जल्द ही औपचारिक तौर पर पूछताछ भी की जा सकती है, यही नहीं इस मामले में बाहुबली विधायक राजा भैया से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की दोबारा जांच किए जाने के आदेश दिए हैं. 

2 मार्च 2013 को हुई थी हत्या
दरअसल 2 मार्च साल 2013 को डिप्टी एसपी जियाउल हक की कुंडा के बलीपुर गांव में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वो यहां पर हुई डबल मर्डर की घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था. राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह उस वक्त की तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे.

डिप्टी एसपी जिया उल हक की विधवा परवीन आजाद की शिकायत पर राजा भैया के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. राजा भैया के साथ ही उनके कुछ करीबियों के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इस मामले में राजा भैया, उनके करीबी हरिओम श्रीवास्तव, संजय सिंह उर्फ गुड्डू, गुलशन यादव और रोहित सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506, 120 बी और सी एल एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया था. 

अखिलेश सरकार में मिल गई थी क्लीन चिट
अखिलेश सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी. सीबीआई ने कुंडा में ही कैंप ऑफिस बनाकर कई महीने तक इस मामले में तफ्तीश की थी. कैंप ऑफिस में दो दिनों तक सीबीआई ने राजा भैया से पूछताछ की थी, हालांकि सीबीआई ने इस मामले में राजा भैया को क्लीन चिट दे दी थी और उनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू
ट्रायल कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. इसके बाद डीएसपी जिया उल हक की पत्नी परवीन आजाद ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सीबीआई को 3 महीने में आगे की जांच कर अपने रिपोर्ट दाखिल करनी है.

सीबीआई की टीम कुंडा, प्रतापगढ़ शहर या फिर प्रयागराज शहर में किसी एक जगह पर कैंप कार्यालय बनाकर जांच जारी रखेगी. सीबीआई ने इस मामले में प्रतापगढ़ की पुलिस से भी संपर्क किया है. एसपी सतपाल अंतिम के मुताबिक सीबीआई की टीम जो भी जानकारी या मदद चाहेगी, उसे मुहैया कराया जाएगा. 

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 को लेकर किया बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कही ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget