एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल! CBI को मिली 3 दिन की रिमांड

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार (26 जून) को अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

सीबीआई को 29 जून की शाम 7 बजे से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में दोबारा पेश करना होगा. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पांच दिनों की हिरासत मांगी थी. कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा है. 

रिमांड के दौरान पत्नी सुनीता और वकील से 30-30 मिनट मिल सकेंगे केजरीवाल

कोर्ट ने रिमांड के दौरान अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से रोज 30 मिनट की मुलाकात कराने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही AAP नेता को रोज 30 मिनट अपने वकील से मिलने का भी समय दिया गया है. रिमांड के दौरान कोर्ट ने केजरीवाल को उनकी दवाईयां और घर से बने खाना दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं.

सुनवाई के दौरान बिगड़ गई थी केजरीवाल की तबीयत

कोर्ट में सुनवाई के दौरान बुधवार को AAP नेता अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद सामने आया कि केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हो गया था. इसके बाद उन्हें दूसरे रूम में बैठाया गया. साथ ही उन्हें चाय और बिस्कुट खाने को दिया गया. इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद थीं.

'पूरा सिस्टम इस कोशिश में कि बंदा बाहर न आ जाए' :सुनीता केजरीवाल

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से अपने पति अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली. तुरंत ED ने स्टे लगवा लिया. अगले ही दिन CBI ने आरोपी बना दिया और आज गिरफ़्तार कर लिया. पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए. ये क़ानून नहीं है. ये तानाशाही है, इमरजेंसी है.''

गिरफ्तारी पर क्या बोली सीबीआई?

सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि अगर दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली अंतरिम जमानत के समय ही गिरफ्तार कर लिया जाता तो इससे माननीय कोर्ट के आदेश पर गलत संदेश जाता. सीबीआई ने कहा कि इसी के चलते केजरीवाल को उस समय गिरफ्तार नहीं किया गया.  

ये भी पढ़ें:

पहले से जेल में थे अरविंद केजरीवाल, अब किस मामले में हुए गिरफ्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget