एक्सप्लोरर

पहले से जेल में थे अरविंद केजरीवाल, अब किस मामले में हुए गिरफ्तार?

मंगलवार को शाम को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी. सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उनसे पूछताछ की मांग की थी.

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार (26 जून, 2024) को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली शराब नीति मामले में ही उनकी यह गिरफ्तारी हुई है. सीबीआई ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था, जहां जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की थी. मंगलवार शाम को तिहाड़ जेल में सीबीआई ने उनसे पूछताछ की.

आज सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं. अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने सीबीआई की ओर से केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इसे लेकर पहले से नहीं बताया गया. उन्होंने कहा कि मीडिया के लिए जरिए उन्हें पता चला कि सीबीआई की तरफ से आवेदन किया गया, जिस पर कोर्ट से उन्हें तिहाड़ जेल के अंदर केजरीवाल से पूछताछ की अनुमति मिल गई. विवेक जैन ने कोर्ट से आवेदन और आदेश से जुड़े दस्तावेज अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम से साझा करने का आग्रह किया है.

21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुनवाई शुरू हुई. सीबीआई ने केजरीवाल का अरेस्ट मेमो कोर्ट को दे दिया है. सीबीआई अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि हमने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. अरविंद केजरीवाल के वकील की आपत्तियों पर सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने कहा कि एजेंसी को किसी से पूछताछ करने के लिए किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें सिर्फ कोर्ट से अनुमति की जरूरत है. सीबीआई ने कहा कि वह यह पूछताछ चुनाव के दौरान भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही यह कदम उठाया.

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में निचली अदालत के जमानत आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट की अंतरिम रोक को चुनौती देने वाली अपनी याचिका बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली.

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन पीठ ने केजरीवाल को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दी. केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पीठ से कहा कि चूंकि हाईकोर्ट ने 25 जून को विस्तृत आदेश पारित किया है तो वह ठोस अपील दायर करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें:-
गवाह से आरोपी कैसे बन गए अरविंद केजरीवाल? वकील ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget