एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में अवैध बीच सैंड खनन पर CBI का शिकंजा, 5832 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

सीबीआई ने बताया कि इस घोटाले में शामिल लोगों ने बीच सैंड मिनरल्स जैसे मोनाजाइट, इल्मेनाइट, गार्नेट और रूटाइल का बिना अनुमति खनन, भंडारण और विदेशों में निर्यात किया.

तमिलनाडु में लंबे समय से चल रहे अवैध बीच सैंड खनन (Beach Sand Mining) के मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने इस घोटाले में 07 मामले दर्ज किए हैं और तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी जिलों में 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.

CBI ने इन मामलों में 21 लोगों और 6 कंपनियों/फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके साथ ही कुछ अनाम सरकारी अधिकारी और निजी लोग भी जांच के घेरे में हैं. आरोप है कि इन कंपनियों ने 2000 से 2017 के बीच सरकारी अफसरों से मिलीभगत कर खनिजों की चोरी, धोखाधड़ी और कई कानूनों का उल्लंघन किया.

CBI के मुताबिक, खनन कंपनियों ने खनिज एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 (MMDR Act) और परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 का उल्लंघन किया है. इन कंपनियों ने सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से गैरकानूनी तरीके से खनन कर सरकार को 5832.29 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है.

सीबीआई ने बताया कि इस घोटाले में शामिल लोगों ने बीच सैंड मिनरल्स जैसे मोनाजाइट, इल्मेनाइट, गार्नेट और रूटाइल का बिना अनुमति खनन, भंडारण और विदेशों में निर्यात किया. ये खनिज रेडियोधर्मी प्रकृति के होते हैं, जो रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

क्या है बीच सैंड मिनरल घोटाला?

बीच सैंड मिनरल्स का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा, पेंट, कांच और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योगों में होता है. इस खनन के लिए खास परमिशन की जरूरत होती है. लेकिन तमिलनाडु में कई कंपनियां बिना जरूरी लाइसेंस और सरकारी अनुमति के ये काम करती रहीं.

2013 में इस घोटाले को लेकर सबसे पहले मीडिया में चर्चा हुई थी और उसके बाद कई बार जांच की मांग उठी. मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए CBI जांच के आदेश 17 फरवरी 2025 को दिए थे.

फिलहाल सीबीआई की टीम ने शुरुआती जांच में अहम दस्तावेज जब्त किए हैं और कहा है कि जांच अभी जारी है. इस मामले में और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना है. CBI की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि अब भ्रष्टाचार और अवैध खनन पर सरकार और एजेंसियां सख्त रवैया अपना रही हैं.

ये भी पढ़ें:

'अंग्रेजी में साइन करते हैं, तब कहां चला जाता है तमिल पर गर्व', पीएम मोदी का CM स्टालिन पर निशाना

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget