एक्सप्लोरर

Cattle Smuggling Case: पशु तस्करी के आरोप में TMC के बड़े नेता अनुब्रत मंडल गिरफ्तार, बुलाने पर नहीं आए तो CBI ने दबोचा

Anubrata Mandal Arrested: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक बड़े नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.

TMC Anubrata Mandal Arrested by CBI: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक बड़े नेता अनुब्रत मंडल (Anubrata Mandal) को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी (Cattle Smuggling Case) के आरोप में दबोचा है. इससे पहले सीबीआई ने मंडल को पेश होने के लिए कहा था लेकिन अधिकारियों के सामने हाजिर नहीं हुआ. वह सीबीआई जांच में सहयोग नहीं कर रहा था. आखिर सीबीआई ने मंडल को बीरभूम के बोलपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया. अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल के वीरभूम से टीएमसी का जिलाध्यक्ष है. आरोप है कि वह सीबीआई को चकमा देकर जांच से बचने की कोशिश कर रहा था. सीबीआई ने पशु तस्करी के मामले में मंडल से पूछताछ के लिए पांच अगस्त को नोटिस भेजा था. मंडल को सोमवार यानी आठ अगस्त को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था.

आज सुबह सीबीआई टीम जब अनुब्रत मंडल के घर पहुंची तो सामने का दरवाजा नहीं खोला गया. सीबीआई की टीम को कुछ देर बाहर खड़ा रखने बाद अंदर आने दिया गया. टीम पीछे के गराज के रास्ते से घर में दाखिल हुई. सीबीआई की टीम में सात लोग मौजूद थे. अनुब्रत मंडल को गो तस्करी के आरोप में सीबीआई ने इसी हफ्ते दो बार समन भेजा था लेकिन वह बीमारी का कारण बताते एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुआ. गिरफ्तारी के बाद अनुब्रत मंडल को मेडीकल जांच के लिए ले जाया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना... 13 घंटे तक चली गिनती, महाराष्ट्र में पड़े IT छापे में 390 करोड़ की संपत्ति जब्त

भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये पशु तस्करी मामला सामने आने पर सीबीआई ने 2020 में बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. सीबीआई जांच के दौरान अनुब्रत मंडल का नाम मामले में आया. अनुब्रम मंडल से पहले भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है. 

हाल में सीबीआई ने मंडल के करीबी सहयोगियों के कोलकाता और बीरभूम स्थित 13 ठिकानों पर छापा मारा था. सीबीआई की छापेमारी में 17 लाख रुपये की नकदी, 10 मोबाइल फोन और पेन ड्राइव समेत कई चीजें बरामद हुई थी. सीबीआई को आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले थे. अनुब्रत मंडल 1998 में की गई टीएमसी की स्थापना के बाद से ही पार्टी में है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी बताया जाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार बोले- उपराष्ट्रपति पद की नहीं की कभी दावेदारी, कैबिनेट विस्तार को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
Embed widget