एक्सप्लोरर

Suez Canal में फंसने वाले एमवी एवर गिवन के चालक दल पर फिलहाल कोई आपराधिक जांच नहीं

मालवाहक पोत एमवी एवर गिवन की जांच की जा रही है. इस भारी जहाज की सेहत का परीक्षण हो रहा है. जहाज के रेत में धंसने की वजह से करीब छह दिनों तक सुएज नहर मार्ग की आवाजाही बंद रही थी.

नई दिल्ली: सुएज नहर में बाधा और ब्लॉकेड का सबब बने मालवाहक पोत एमवी एवर गिवन को ग्रेट बिटर लेक इलाके में खड़ा कर उसकी जांच की जा रही है. जहाज़ के रेत में धंसने के कारण करीब 6 दिनों तक रुकी नहर मार्ग की आवाजाही खुल जाने के बाद अब इस घटना के कारणों की पड़ताल के साथ साथ माल से लदे इस भारी जहाज़ की सेहत का भी परीक्षण हो रहा है. हालांकि फिलहाल एवर गिवन के भारतीय चालक दल पर किसी अपराधिक जांच या दंडात्मक कार्रवाई से फिलहाल इनकार किया जा रहा है.

जहाज़ पर चालक दल का प्रबंधन करने वाली बर्नहार्ड शुल्ट्ज़ शिपिंग मैनेजमेंट कम्पनी के प्रवक्ता ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान क्रू के सभी सदस्यों ने सुएज नहर प्राधिकरण समेत सभी अधिकृत पक्षों के साथ पूरा सहयोग किया है. इस संबंध में अभी तक चालक दल के खिलाफ किसी आपराधिक जांच प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है. साथ ही चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

ध्यान रहे कि रेत में धंसे इस जहाज़ को 29 मार्च की शाम भारतीय समयानुसार करीब शाम साढ़े 6 बजे सुरक्षित पानी पर निकाल लिया गया था. अधिकृत जानकारी के मुताबिक जहाज़ को नहर मार्ग से आगे ग्रेट बिटर लेक इलाके में फिलहाल रोककर उसकी जांच की जा रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कहीं कार्गो पोत को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है.

जानकारों के मुताबिक, यह भी स्वाभाविक ही है कि शिपिंग कारोबार के लिए भरी नुकसान का सबब बन इस हादसे के कारणों की भी जांच की जाए. महत्वपूर्ण है कि 23 मार्च को एमवी एवर गिवन के रेत में धंस जाने के कारण इस व्यस्त समुद्री मार्ग पर करीब 422 पोत फंस गए थे. इसमें अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस आइजनहावर भी शामिल बताया जा रहा है. इतना ही नहीं इस ब्लोकेड के कारण शिपिंग कम्पनियों से लेकर सुएज नहर प्राधिकरण को भी लाखों डॉलर प्रतिदिन का नुकसान उठाना पड़ा है.

गौरतलब है कि 23 मार्च को सुएज नहर के रास्ते नीदरलैंड के रोटरडम जा रहा मलवाहक पोत एमवी एवर गिवन असंतुलित हो किनारे की रेत में धंस गया. बीएसएम कम्पनी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच यह बताती है कि इलाके में चली तेज हवाओं के कारण यह हादसा पेश आया. इतना ही नहीं जहाज़ पर उस वक्त चालक दल के अलावा सुएज नहर पर कराने के लिए निर्धारित अनुभवी पायलट भी मौजूद थे.

बहरहाल, दुनिया के व्यस्ततम समुद्री मार्गों में से एक सुएज नहर के इस विरले हादसे के कारणों की जांच ज़रूर होगी. इस कड़ी में सम्बंधित एजेंसियां जहाज के ब्रिज पर मौजूद वॉइस डेटा रिकॉर्डर की भी पड़ताल करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर जिस वक्त जहाज़ फंसा तब जहाज़ के कैप्टन, चीफ इंजीनियर और पायलट समेत चालक दल के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी देखा जाएगा. जापानी कम्पनी द्वारा संचालित पनामा फ्लैग वाले इस जहाज़ को विशेषज्ञ ड्रेजिंग टीमों की मदद से रेत से बाहर पानी पर लाया गया. इसके लिए हज़ारों टन रेत को हटाकर रास्ता बनाया गया.

भारत-पाक संबंधों में एक और अहम कदम, इमरान खान की सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget