एक्सप्लोरर

निर्मला सीतारमन होंगी देश की अगली रक्षा मंत्री, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

निर्मला सीतारमन अभी तक वाणिज्य मंत्रालय संभाल रहीं थीं. अब वाणिज्य मंत्रालय का भार सुरेश प्रभु को दिया गया है. इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमन देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी.

नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रालयों को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. देश की अगली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन होंगी. निर्मला सीतारमन को आज ही प्रमोशन देकर राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

निर्मला सीतारमन अभी तक वाणिज्य मंत्रालय संभाल रहीं थीं. अब वाणिज्य मंत्रालय का भार सुरेश प्रभु को दिया गया है. इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमन देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी. इंदिरा गांधी के पास साल 1975 और 1980-82 के बीच रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार था.

जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

  • स्मृति ईरानी के पास सूचना प्रसारण और कपड़ा  मंत्रालय रहेगा. इससे पहले वे कपड़ा मंत्री थीं और सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं थीं. अब वो दोनों मंत्रालयों का काम देखेंगी. वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद स्मृति ईरानी को जिम्मेदारी दी गयी थी.
  • नितिन गडकरी को सड़क मंत्रालय के अलावा गंगा और जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है. अभी तक गंगा और जल संसाधन मंत्रालय उमा भारती के पास था. उमा भारती के पास अब सिर्फ पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय दिया गया है.
  • शिवप्रताप शुक्ल को वित्त राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है. इसे बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है.
  • सुरेश प्रभु के जाने के बाद आज ही प्रमोशन पाने वाले पीयूष गोयल को रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है. लगातार दो रेल हादसों के पास सुरेश प्रभु ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे आज स्वीकार कर लिया गया.
  • आज प्रमोशन पाने वाले धर्मेंद्र प्रधान को स्किल डेवलेपमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाएगी. उनके पास पहले से पेट्रोलियम मंत्रालय है. राजीव प्रताप रूडी ने स्किल डेवलेपमेंट मंत्रालय से इस्तीफा दिया था.
  • राज्यमंत्री के तौर पर आज मंत्रीमंडल में शामिल हुए अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है.
  • राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बने मुख्तार अब्बास नकवी अब अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री होंगे.
  • पीयूष गोयल के बाद अब आर के सिंह को देश का नया ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है. आर के सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे.
  • विजय गोयल से खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है. उन्हें संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है. मेजर राज्य वर्धन सिंह राठौर को देश का नया खेल मंत्री बनाया गया है. राठौर अभी तक सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री थे. इस फेरबदल को विजय गोयल के लिए झटका माना जा रहा है.
  • महेश शर्मा से पर्यटन मंत्रालय लेकर उन्हें संस्कृति मंत्रालय के अवाला पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं आज शपथ लेने वाले एलफोंस कननथनम को पर्यटन मंत्रालय का भार दिया गया है.
  • अश्वनी चौबे को स्वास्थय राज्य मंत्री बनाया गया है. बिहार सरकार में 8 सालों तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं. बक्सर बिहार से लोकसभा सांसद हैं.
  • वीरेंद्र कुमार सिंह को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है. मेनका गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री हैं.
  • गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है. जोधपुर से सांसद हैं.
  • नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय और खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है.
  • ब्यूरोक्रेट से मंत्री बने हरदीप पुरी को हाउसिंह एंड अर्बन पॉवर्टी स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गयी है. हरदीप पुरी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं है.
  • सत्यपाल सिंह को शिक्षा राज्यमंत्रालय दिया गया है. सत्यपाल सिंह भी ब्यूरोक्रेट से नेता बने हैं. बागपत से सांसद हैं.
  • गिरिराज सिंह का भी प्रमोशन हुआ है. उन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है लघु उद्योग मंत्रालय दिया गया है. यह मंत्रालय अभी कलराज मिश्र के पास था. जो इस्तीफा दे चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget