एक्सप्लोरर

कर्मचारियों की उपलब्धता के हिसाब से दिल्ली की सड़कों पर चलेंगी बसें

काफी संख्या में चालक और कंडक्टर एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहते हैं. ऐसे में सीमा सील होने के कारण वर्तमान में इनकी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: चालकों और कंडक्टरों की उपलब्धता के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर मंगलवार से ज्यादा से ज्यादा संख्या में डीटीसी और क्लस्टर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत सार्वजनिक परिवहन समेत कई छूट का ऐलान किया. बस में 20 से अधिक यात्रियों को सवार होने की अनुमति नहीं रहेगी. शहर के सभी बस डिपो और बसों में यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी.

इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने में जनता की मदद के लिए परिवहन विभाग के मार्शल, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और प्रवर्तन कर्मियों को तैनात किया जाएगा. विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की उपलब्धता के हिसाब से ही बसों को संचालित किया जाएगा.

उन्होंने कहा, "काफी संख्या में चालक और कंडक्टर एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम में रहते हैं. ऐसे में सीमा सील होने के कारण वर्तमान में इनकी आवाजाही में दिक्कत है, इसलिए कर्मचारियों की उपलब्धता एक समस्या रहेगी."

शहर में डीटीसी और क्लस्टर बसों की कुल संख्या 6,000 से अधिक है. वहीं, शहर के निजी बस संचालकों ने सरकार से वित्तीय सहायता देने की मांग की है. राज्य परिवहन निगम संचालन एकता मंच के महासचिव श्याम लाल गोला ने कहा कि पिछले दो महीने से काम ठप्प है और अब सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत संचालन करने के लिए हमें सरकार से वित्तीय सहायता की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली: अल्फाबेट के आधार पर खुलेंगी औद्योगिक इकाइयां, A से L और M से Z वाले नाम के लिए अलग-अलग टाइमिंग UP में लॉकडाउन 4 को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानें क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?
Xप्लेन: गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget