एक्सप्लोरर

Flight Bomb Threat Case: फ्लाइट्स में बम की झूठी धमकी देने वालों की आएगी शामत! BTAC टीम तुरंत करेगी कार्रवाई

Indian Airlines Bomb Threat Case: अहम बात है कि अबतक फ्लाइट्स को मिलने वाली थ्रेट कॉल्स के चलते एयरलाइंस को तकरीबन 400 करोड़ का नुकसान हो चुका है.

Indian Airlines Bomb Threat Case: देश की फ्लाइट्स में बम की झूठी धमकी देने का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार (22 अक्टूबर, 2024) को लगभग 30 विमानों को इस तरह के थ्रेट कॉल्स दिए गए, जिससे एयरलाइंस कंपनियों के बीच खलबली मच गई. 30 में से 10 फ्लाइट्स इंडिगो की थीं, जिनमें सात इंटरनेशनल उड़ानें रहीं. हालांकि, इस तरह की धमकियों के चलते एहतियाती तौर पर दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. र

अहम बात है कि अबतक फ्लाइट्स को मिलने वाली थ्रेट कॉल्स के चलते एयरलाइंस को तकरीबन 400 करोड़ का नुकसान हो चुका है. यही वजह है कि सभी एयरपोर्ट्स एलर्ट पर हैं, जबकि एयरलाइंस को लगातार मिलने वाली धमकियों को देखते हुए एयरपोर्ट्स पर बम थ्रेट असेसमेंट टीम (बीटीएसी) तैनात की गई है. सूत्रों ने बताया कि 90% थ्रेट कॉल्स विदेशों से आए हैं. देश से आने वाली थ्रेट कॉल्स सिर्फ 10% हैं. विदेश से आने वाली थ्रेट कॉल्स की छानबीन गृह मंत्रालय की साइबर विंग कर रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसी सहित लोकल पुलिस को भी अलर्ट किया गया है.

खंगाला जा रहा मेल का VPN-IP एड्रेस 

विदेशों से आने वाली थ्रेट कॉल्स और मेल का वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) और आईपी एड्रेस फिलहाल खंगाला जा रहा है. गृह मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, सीआईएसएफ, बीसीएएस और आईबी के अधिकारियों ने थ्रेट कॉल पर अब तक कई मीटिंग कर चुके हैं.  एयरपोर्ट प्रशासन और दूसरी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

एडम लैंजा के एक्स हैंडल से मिली ज्यादातर धमकियां

सूत्रों के मुताबिक अधिकतर बॉम्ब थ्रेट्स एडम लैंजा (@adamlanza1111) नाम के 'एक्स' हैंडल से दी गईं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके हैंडल से 18 और 19 अक्टूबर को एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट, अकासा एयर, अलायंस एयर और स्टार एयर जैसी भारतीय एयरलाइनों के साथ अमेरिकन एयरलाइंस, जेट ब्लू और एयर न्यूजीलैंड जैसी इंटरनेशनल एयरलाइंस को धमकियां दी गईं थीं. जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

ये भी पढ़ें: Flight Bomb Threat Case: उड़ानों में बम की फर्जी धमकी देने वालों की आएगी शामत! नया कानून लाने की तैयारी में केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget