एक्सप्लोरर

BSF की कार्रवाई, सांबा सेक्टर में चक फकीरा पोस्ट की रेकी करने आए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

सूत्रों के मुताबिक यह घुसपैठिया पाकिस्तान के आतंकियों का एक गाइड था. यह चक फकीरा चेक पोस्ट की रेकी करने के मकसद से आया था.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में आगामी जिला विकास परिषद के चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से पाकिस्तान द्वारा भेजे गए चार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद भी पाकिस्तान नहीं सुधर रहा है. बीएसएफ ने सोमवार शाम सांबा सेक्टर में पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को मार गिराया.

इसी महीने की 18 तारीख को पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर में एक सुरंग खोदकर चार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को कश्मीर में हिंसा फैलाने के मकसद से भेजा. लेकिन, सुरक्षाबलों की चौकसी के चलते यह चारों आतंकी मारे गए.

इस घटना के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने एक और बड़ी हिमाकत कर दी. पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर के चक फकीरा पोस्ट पर शनिवार शाम एक घुसपैठिए को सीमा के पास भेजा.

सूत्रों की मानें तो जैसे ही सीमा पर तैनात जवानों ने इस घुसपैठिए को देखा उन्होंने फौरन इस घुसपैठिए को चुनौती दी और जब यह घुसपैठिया नहीं माना तो सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फायर कर दिया. इस कार्रवाई में यह घुसपैठिया मारा गया.

सूत्रों ने बताया है कि यह घुसपैठिया पाकिस्तान के आतंकियों का एक गाइड था जो इस पोस्ट पर रेकी करने के मकसद से आया था. फिलहाल घुसपैठिए का शव भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई तारबंदी के पास ही पड़ा है.

मास्क नहीं पहनने पर एक शख्स ने दुकानदारों पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, IAS ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget