एक्सप्लोरर

जवान तेज बहादुर के वीडियो पर आज गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देगी BSF

नई दिल्ली: बीएसएफ के जवान तेज बहादुर के वीडियो पर आज बीएसएफ गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी. बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में तैनात डीआईजी स्तर के अधिकारी ये रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. जवान ने वीडियो में खराब खाने और राशन घोटाले का आरोप लगाया था. वीडियो में क्या कह रहा है जवान वीडियो में तेज बहादूर कहते हैं, “देशवासियों मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं. हम लोग सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक, लगातार 11 घंटे इस बर्फ में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं. कितना भी बर्फ हो, बारिश हो, तूफान हो, इन्‍हीं हालातों में हम ड्यूटी कर रहे हैं.” सोशल मीडिया पर अपने संदेश को डालते हुए तेज बहादुर ने अपील की है कि उसके दर्द को देश समझे. ‘पहले की थी शिकायत, अब मजबूरी में डाला वीडियो’ तेजबहादुर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ”मैंने इस बारे में अपने प्रजेंट कमांडर से तीन चार बार शिकायत की थी लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन वीडियो डालना पड़ा. और अगर मैंने वीडियो डाला तो क्या सच्चाई दिखाना गलत है? मैंने सिर्फ देश के नागरिकों को सच्चाई दिखाई है. 80% शिकायतें मौखिक होती हैं, मैंने भी शिकायत की थी.” बड़े अधिकारियों पर आरोप, सेना या सरकार पर नहीं वीडियो में तेज बहादुर ने अपने सीनियर अधिकारियों पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. अपने कैंप के खाने पीने में हो रहे कथित घोटाले के लिए तेज बहादुर केवल अपने अधिकारियों पर आरोप लगा रहा है, सरकार या सेना प्रशासन पर नहीं. रोटी के एक टुकड़े और दाल के नाम पर हल्दी पानी का ये मसला उस समय और गंभीर हो जाता है जब आपको पता चलेगा कि तेज बहादुर को कहां और किस हालत में अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है. तेज बहादुर का 2010 में किया गया था कोर्ट मार्शल: आईजी बीएसएफ की तरफ से बताया गया है कि इस जवान(तेज बहादुर यादव) को अनुशासनहीनता और एक वरिष्ठ अधिकारी पर बंदूक तानने के लिए 2010 में कोर्ट मार्शल किया जा चुका है. इसके बावजूद तेज बहादुर के सोशल मीडिया पर बताए गये दर्द की पूरी जांच का बीएसएफ की तरफ से आश्वासन दिया जा रहा है. अनुशासनहीनता और सीनियर पर बंदूक तानने के आरोप लग चुके हैं पिछले बीस साल की सेवा में तेज बहादुर यादव को चार बार कड़ी सजा मिल चुकी है, जिसके तहत उन्हें क्वार्टर गार्ड में भी रखा जा चुका है. नशे में ड्यूटी करना, सीनियर का आदेश न मानना, बिना बताए ड्यूटी से गायब रहना और कमांडेंट पर बंदूक तानने तक का भी आरोप लगा था. अनुशासनहीन तो करियर में 16 गोल्ड क्यों मिले- तेज बहादुर एबीपी न्यूज से बात करते हुए तेज बहादुर मानते हैं कि उन्हें सजा मिल चुकी है, लेकिन वह ये भी दावा कर रहे हैं कि उन्हें 16 बार सम्मानित भी किया जा चुका है. तेज बहादुर के परिवार के तीन सदस्य सुरक्षा सेवा में तेज बहादुर के दादा देश की आजादी के लिए लड़े तो परिवार के तीन और सदस्य सुरक्षा सेवा में लगे हैं. सबसे बड़े भाई गुजरात पुलिस में हैं और उनका बेटा सेना में है. तेज बहादुर के एक और भाई बीएसएफ में इलेक्ट्रीशियन हैं. 20 साल से बीएसएफ में सेवा दे चुके हैं तेज बहादुर 20 साल की ड्यूटी में तेज बहादुर पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. शर्मिला कहती हैं कि पहले तो उनका बेटा सेना में जाना चाहता था, लेकिन जो सब चल रहा है उसके बाद अब वो सेना में जाना नहीं चाहता. यह भी पढें जानें- देश के सामने अपना दर्द रखने वाले जवान तेज बहादुर की कहानी वीडियो में दिख रहे जवान का 2010 में किया गया था कोर्ट मार्शल: आईजी फेसबुक पर अपने दर्द का वीडियो डालने वाले BSF जवान से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी! जवान के खुलासे से हड़कंप, सरकार ने मांगी रिपोर्ट, BSF ने उठाए सवाल इस जवान का दर्द सुनकर आपकी आंखों से आंसू टपक पड़ेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget