एक्सप्लोरर

Nishant Agrawal Case: इन तीन Apps का जाल फेंक भारतीयों रक्षाकर्मियों को फंसाते हैं पाकिस्तानी जासूस! हो गया बड़ा खुलासा

Nishant Agrawal Case News: ब्रह्मोस के पूर्व वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल को पाक जासूसों ने इन्हीं तीन ऐप से फंसाया था. निशांत को इसी साल देश की रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने में उम्रकैद की सजा मिली है.

Former BrahMos scientist Nishant Agrawal Case: देश की रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी दूसरे देशों को लीक करने के आरोप में जेल में बंद ब्रह्मोस के पूर्व वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. यूपी-एटीएस के जांच अधिकारी पंकज अवस्थी ने इस केस से जुड़ी जो जानकारी दी है वह हैरान करने के साथ-साथ अलर्ट करने वाली है.

पंकज अवस्थी ने अदालत को बताया कि पाकिस्तानी महिला सेजल के कहने पर निशांत अग्रवाल ने 2017 में उसकी तरफ से भेजे लिंक पर क्लिक किया. इस लिंक पर क्लिक कराने के बाद सेजल ने निशांत अग्रवाल के निजी लैपटॉप में तीन ऐप इंस्टॉल कराए. ये तीन ऐप थे क्यूव्हिस्पर, चैट टू हायर और एक्स-ट्रस्ट. ये तीनों ऐप एक मैलवेयर थे, जिन्होंने निशांत के लैपटॉप से ​​डेटा चुराया, जिसमें गोपनीय जानकारी भी थी.

निशांत के निजी लैपटॉप में थे ब्रह्मोस से जुड़े जरूरी डॉक्युमेंट्स

जांच में दावा किया गया है कि निशांत के निजी लैपटॉप में ब्रह्मोस मिसाइल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए गए,  जो BAPL के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन था. जानकारी के अनुसार निशांत ने लिंक्ड-इन पर सेजल के साथ चैट भी की थी, जहां उसने कथित तौर पर यूके के हेस एविएशन में रिक्रूटर के रूप में उसे काम पर रखने में रुचि दिखाई थी.

इन तीन ऐप के जरिये कई को जाल में फंसाया

यूपी-एटीएस के जांच अधिकारी पंकज अवस्थी ने निशांत के मुकदमे के दौरान अपने बयान में कहा कि 'सेजल' नाम की एक पाकिस्तानी महिला ने फेसबुक के जरिये अपने पाकिस्तानी गुर्गों के साथ मिलकर यहां कई भारतीय को टारगेट किया. वह भारतीय रक्षा कर्मचारियों को ही टारगेट करती थी. पहले उनसे दोस्ती और फिर ये तीन ऐप इंस्टॉल कराके डेटा चुराती थी. उसने कुछ और स्टाफ के साथ ऐसा किया है.

कैसे हुई थी मिसाइल इंजीनियर निशांत की गिरफ्तारी

निशांत को अक्टूबर 2018 में मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के संयुक्त अभियान के जरिए गिरफ्तार किया गया था. वह BAPL के तकनीकी अनुसंधान अनुभाग में कार्यरत था, जो ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्माण करने वाला एक इंडो-रूसी संयुक्त उद्यम है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के सैन्य औद्योगिक कंसोर्टियम (एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया) के बीच एक सहयोगी उद्यम है.

इसी साल मिली है आजीवान कारावास की सजा

निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान को सैन्य राज लीक करने के आरोप में सेशन कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. निशांत नागपुर में मिसाइल असेंबली यूनिट में काम करता था. पुरस्कार विजेता मिसाइल इंजीनियर निशांत को सत्र न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 235 के तहत दोषी ठहराया था. उसे आईटी अधिनियम की धारा 66 (एफ) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराधों का दोषी पाया गया था, जिसमें हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी विदेशी शक्तियों को लीक करना शामिल था.

ये भी पढ़ें

KK Lathika: 'केके लतिका का काफिर वाला स्क्रीनशॉट फर्जी...', पुलिस के जवाब के बाद कांग्रेस ने की CPM नेता की गिरफ्तारी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget