एक्सप्लोरर

KK Lathika: 'केके लतिका का काफिर वाला स्क्रीनशॉट फर्जी...', पुलिस के जवाब के बाद कांग्रेस ने की CPM नेता की गिरफ्तारी की मांग

KK Lathika News: वडकारा पुलिस ने हाई कोर्ट में कहा है कि लतिका ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया वह फर्जी है. उसे मुहम्मद कासिम के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिनके नाम से स्क्रीनशॉट वायरल किया गया था.

Ex MLA KK Lathika Controversial Post: कुट्टियाडी की पूर्व विधायक और सीपीएम राज्य समिति की सदस्य केके लतिका ने अपने फेसबुक वॉल से विवादित काफिर स्क्रीनशॉट हटा दिया है. इस स्क्रीनशॉट को उन्होंने वडकारा में मतदान के दिन से ठीक पहले अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था. तब से वह लगातार सुर्खियों में थीं.

यही नहीं, अब केके लतिका ने स्क्रीनशॉट हटाने के साथ ही अपना फेसबुक पेज भी लॉक कर दिया है. यह सब तब हुआ है जब वडकारा पुलिस ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि उसे एमएसएफ के जिला सचिव पीके मुहम्मद कासिम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, जिनके नाम से वॉट्सऐप पर स्क्रीनशॉट वायरल किया गया था.

कांग्रेस ने तेज किया सीपीएम पर हमला

पुलिस ने कोर्ट में स्पष्ट किया है कि यूथ लीग के सदस्य मुहम्मद कासिम का उस वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट से कोई संबंध नहीं है. अब पुलिस के इस जवाब के बाद यूडीएफ ने सीपीएम पर हमला तेज कर दिया है. कांग्रेस ने मांग की है कि पुलिस केके लतिका को हिरासत में ले ताकि स्क्रीनशॉट के पीछे असली अपराधी का पता लगाया जा सके.

CPM समर्थक फेसबुक पेज पर किया गया था शेयर

सीपीएम समर्थक फेसबुक पेजों ने कासिम के नाम से वॉट्सऐप मैसेज के एक स्क्रीनशॉट को को शेयर किया था जो सांप्रदायिक था. इसमें कहा गया था कि शफी एक पवित्र युवक था, जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ता था और दूसरी तरफ एक गैर-मुस्लिम काफिर महिला उम्मीदवार थी. हमें किसे वोट देना चाहिए, आइए सोचें और फिर वोट दें.' लतिका ने कथित फर्जी स्क्रीनशॉट को फेसबुक पर इस संदेश के साथ शेयर किया था कि यह किस तरह की सांप्रदायिकता है? क्या चुनाव के बाद भी हमारी जमीन नहीं रहनी चाहिए. ऐसी अतिवादी सांप्रदायिकता न फैलाएं.

पुलिस ने कोर्ट को बताया- स्क्रीनशॉट है फर्जी

इस बीच अपने नाम से वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर कासिम ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि उनके नाम से एक फर्जी स्क्रीनशॉट प्रसारित किया जा रहा था और वडकारा पुलिस शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच में तेजी आई और अब पुलिस ने अदालत को बताया है कि कासिम ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है.

कांग्रेस ने की केके लतिका को गिरफ्तार करने की मांग

दूसरी केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. प्रवीणकुमार का कहना है कि लतिका ने जो किया है वह एक बड़ा आपराधिक कृत्य है, क्योंकि उन्हें पता था कि जिसे वह शेयर कर रही हैं वह एक फर्जी स्क्रीनशॉट था. उन्हें केरल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए या सीपीएम को इस पर बोलना चाहिए. पुलिस को उनकी गिरफ्तारी में देरी नहीं करनी चाहिए."

ये भी पढ़ें

UP Politics: राहुल गांधी के रायबरेली चुनने के पीछे यह है कांग्रेस का यूपी में प्लान! BJP और BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
Kamal Haasan To Trump: 'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
IND vs NZ Final: फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget