एक्सप्लोरर

मथुरा में सड़क किनारे मिला CISF के दरोगा का शव, बेटे का जन्मदिन मनाने आ रहे थे घर

CISF में दारोगा देवेंद्र सिंह का शव बुधवार को सड़क के किनारे पड़ा मिला. परिवार की तरफ से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

मथुरा: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में दारोगा देवेंद्र सिंह का शव बुधवार को सड़क के किनारे पड़ा मिला. परिवार की तरफ से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. प्राप्त शिकायत के आधार पर गोवर्धन के थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि देवेंद्र सिंह तुगलकाबाद में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बेटे के जन्मदिन पर घर आ रहे थे देवेंद्र सिंह- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने कहा, 'मृतक दारोगा देवेंद्र सिंह तुगलकाबाद में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे. वह बेटे के जन्मदिन पर दिल्ली से अपनी बाइक पर घर आ रहे थे. जब वह घर नहीं पहुंचे और कॉल भी रिसीव नहीं किया, तो चिंतित परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. इस दौरान उनका शव अडींग रोड पर पड़ा मिला.'

अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि पहली नजर में मामला दुर्घटना का लगता है. थाना प्रभारी ने बताया कि बाकि बातें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगी. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली से चलने पर परिजनों को दी थी जानकारी

बता दें कि मृतक दारोगा ने दिल्ली से निकलने पर परिवार को सूचना दी थी. सीआईएसएफ के दारोगा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक दरोगा के दो पुत्री और एक पुत्र हैं. परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- 

राम मंदिर के अलावा अयोध्या में मौजूद हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, सबकी अपनी अलग मान्यताएं

श्रीराम की नगरी अयोध्या के इस भवन का श्रीकृष्ण से भी है नाता, जानें इसकी अद्भुत कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget