एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ पर बोले राकेश टिकैत- प्रधानमंत्री अगर 'एक फोन कॉल दूर' हैं तो वो नंबर कौन सा है?

राकेश टिकैत ने कहा- कुछ लोग मोदी जी को गाली दे रहे हैं. ये हमारे लोग नहीं हो सकते हैं. कोई भी अगर आदमी है जो प्रधानमंत्री के बारे में गाली-गलौत का इस्तेमाल करेगा वह, यहां ये मंच छोड़कर चला जाए.विदेशी हस्तियों रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलिफा के किसान आंदोलन के समर्थन पर राकेश टिकैत ने कहा, ''मुझे क्या पता? समर्थन किया होगा. मैं इन लोगों को नहीं जानता''

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब सवा दो महीनों से राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन को लेकर भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है. इस दौरान राकेश टिकैत से जब सरकार के साथ बातचीत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फ़ोन कॉल दूर हैं तो वो नंबर कौन सा है?

पीएम मोदी को गाली देने वाले मंच छोड़कर चले जाएं- टिकैत

राकेश टिकैत से जब पूछा गया कि उनके मंच से पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा, ''ऐसी कुछ शिकायतें आई हैं कि कुछ लोग मोदी जी को गाली दे रहे हैं. ये हमारे लोग नहीं हो सकते हैं. कोई भी अगर आदमी है जो प्रधानमंत्री के बारे में गाली-गलौत का इस्तेमाल करेगा वह, यहां ये मंच छोड़कर चला जाए. इस स्टेज को इस चीज के लिए इस्तेमाल करने नहीं दिया जाएगा.''

आंदोनल के माहौल को खराब न करें- टिकैत की अपील

उन्होंने आगे कहा, ''अगर यहां पर भी कोई लोग हैं और अनाप-शनाप बात करते हैं तो हमको बता दें उसको यहां से छोड़ना पड़ेगा और वह उसका व्यक्तिगत बयान होगा.'' टिकैत ने लोगों से अपील करके कहा कि माहौल को खराब न करें. अगर हमको गाली ठीक नहीं लगती तो दूसरे के बारे में भी देने का हक किसी को नहीं है.

इस दौरान राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि किसान संगठन 6 फरवरी को राजधानी दिल्ली को छोड़कर बाकी जगह चक्का जाम करेंगे. किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हों. हमने अक्टूबर तक कि तैयारी कर रखी है. टिकैत ने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान जो लोग लापता हैं, उनकी जिम्मेदारी भी सरकार की है. हमारे बहुत से लोग गायब हैं.''

विदेशी हस्तियों के समर्थन करने पर टिकैत ने कहा- मैं इन लोगों को नहीं जानता

विदेशी हस्तियों रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलिफा के किसान आंदोलन के समर्थन पर राकेश टिकैत ने कहा, ''मुझे क्या पता? समर्थन किया होगा. मैं इन लोगों को नहीं जानता, लेकिन अगर कोई विदेशी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है.'' हालांकि उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा ने विदेशी हस्तियों का धन्यवाद किया है तो हम भी वही करेंगे.

यह भी पढ़ें-

राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का दिया नया फॉर्मूला: हर गांव से 1 ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन

दिल्ली में आज से खुलेंगे 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget