एक्सप्लोरर

केरल में बीजेपी की प्रगति को हिंसा से नहीं रोका जा सकता: अमित शाह

तिरुवनंतपुरम: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. सीपीआई (एम) सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि केरल में उनकी पार्टी की प्रगति को हिंसा से नहीं रोका जा सकता.

संघ और आरएसएस के ज्यादातर कार्यकर्ताओं की हत्या मुख्यमंत्री के जिले में हुई शाह ने कहा कि यह शर्म की बात है कि सर्वाधिक हत्याएं कन्नूर में हुईं जो मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन का गृह जिला है. शाह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के नये भवन का शिलान्यास करने के बाद कहा, अगर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को लगता है कि वे डरा-धमकाकर बीजेपी के विकास को रोक सकते हैं तो वे गलतफहमी में हैं. शाह ने कहा कि बीजेपी को केरल में अपनी गतिविधियां चलाने में बहुत कठिनाई होती है क्योंकि सीपीआई (एम) की एलडीएफ के सत्ता में आने के बाद से बीजेपी-संघ कार्यकर्ताओं पर हमले और हिंसा की घटनाएं बढ़ गयी हैं.

उन्होंने कहा, इस बार भी एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद सीपीआई (एम) द्वारा राजनीतिक कारणों से एक एक करके संघ और बीजेपी के 13 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के मुताबिक अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा उन्होंने कहा, यह ना सोचिए कि केवल कम्युनिस्ट सरकार के सत्ता में होने से बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा फैलाने वालों को छोड़ दिया जाएगा. हम कानूनी प्रक्रिया से सुनिश्चित करेंगे कि हमलावरों को अधिक से अधिक सजा दी जाए. शाह ने कहा कि नये दफ्तर का शिलान्यास भविष्य में केरल में बीजेपी सरकार के गठन का भी शिलान्यास है.

उन्होंने कहा, केरल में बीजेपी आगे बढ़ने के लिए तैयार है. समाज के सभी वर्गों में भगवा पार्टी को मिली स्वीकार्यता से एनडीए सरकार राज्य की सत्ता में आएगी जहां सीपीआई (एम) की एलडीएफ और कांग्रेस की यूडीएफ बारी बारी से सरकार में आते रहे हैं.’’ शाह ने कहा कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की वजह से पार्टी जनसंघ के समय में 10 सांसदों से आगे बढ़ कर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गयी है जिसके 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं.

तीन दिवसीय केरल दौरे पर हैं अमित शाह समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कुमानम राजशेखरन और पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक ओ राजगोपाल समेत कई नेताओं ने भाग लिया. शाह केरल की तीन दिनों की यात्रा पर हैं. अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले 95 दिन की अपनी यात्रा के तहत यहां पहुंचे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget