एक्सप्लोरर

दलितों के साथ भोजन से बीजेपी को कोई लाभ नहीं होगा: उदित राज

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पार्टी के सभी सांसदों और मंत्रियों से कहा था कि वह 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों में अपना समय व्यतीत करें. इसके बाद ही 'ग्राम स्वराज अभियान' शुरू किया गया.

नई दिल्ली: बीजपा सांसद उदित राज ने लोगों तक पहुंचने के लिए पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 'ग्राम स्वराज अभियान' पर कहा कि इससे कोई चुनावी फायदा नहीं होगा और यह दलितों को हीन महसूस कराता है. पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पार्टी के सभी सांसदों और मंत्रियों से कहा था कि वह 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों में अपना समय व्यतीत करें. इसके बाद ही 'ग्राम स्वराज अभियान' शुरू किया गया.

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने कई ट्वीट के जरिए लिखा, "राहुल गांधी दलित के घर गये, उनके साथ भोजन किया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा, उनका भी यही हश्र होगा जो अभी वैसा कर रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, "यह मेरा सामाजिक विचार है. मेरी निजी राय हो सकती है. ना सिर्फ पार्टी, बल्कि पूरे देश, 'सवर्ण समाज' को इसके बारे में सोचना चाहिए. अब सिर्फ खाना खाने से कुछ नहीं होगा, यह उन्हें और हीन महसूस कराता है." खुद दलित समाज से आने वाले उदित राज ने कहा कि उनके विचार पार्टी के खिलाफ नहीं हैं.

बीजेपी सांसद उदित राज ने दूसरे ट्वीट में लिखा, "दलितों के घर रात को रूकने और भोजन करने से ना तो दलित परिवार सशक्त होते हैं और न हीं नेताओं को लाभ पहुंचता है, राहुल गांधी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं. रात को रूक कर और भोजन करके दिखावा करने से बेहतर है कि नेता जरूरतमंत दलितों के लिए भोजन, कपड़ा, मकान, रोजगार और इलाज का ऊपाय लेकर आएं. उनका कहना है कि वह पार्टी के आदेश का पालन कर रहे हैं, लेकिन इससे बीजेपी को कुछ खास फायदा नहीं होगा."

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि इससे पार्टी को लाभ नहीं होगा. चूंकि, यह पार्टी का कार्यक्रम है, इसलिए मैं इसका समर्थन करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Lehra Do Tiranga March: CJP का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, CP पर भारी पुलिसबल तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
CJP का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च, CP पर भारी पुलिसबल तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड
Explained: कितने IAS-IPS राजनीति में नाकाम हुए, कितने हुए कामयाब? देख लें पूरी रिपोर्ट कार्ड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget