एक्सप्लोरर

Baijayant Jay Panda: नवीन पटनायक को क्‍यों छोड़ा? भावुक हो जय पांडा बोले- यह बहुत पर्सनल है, सुनाया पूरा किस्‍सा

Baijayant Jay Panda on Naveen Patnaik: बीजेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे और वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने नवीन पटनायक से अलग होने की वजह बताई है.

 BJP Vice President Baijayant Jay Panda Story: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत जय पांडा (Baijayant Jay Panda) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) को छोड़ने का किस्सा बताया है. एक समय सीएम पटनायक के काफी करीबी रहे हैं और बीजू जनता दल (BJD) में उनकी खासी अच्छी भूमिका थी.

वो बीजेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे थे. वो ओडिशा की केंद्रपाड़ा सीट से मई 2009 से जुलाई 2018 तक लोकसभा सांसद रहे. इससे पहले अप्रैल 2000 से अप्रैल 2009 तक वह राज्यसभा सांसद भी रहे. पटनायक के बारे में बात करते हुए वह भावुक दिखे और कहा कि यह बहुत पर्सनल है. लल्लनटॉप से बात करते हुए बैजयंत जय पांडा ने कहा, ''वेरी पर्सनल, वेरी स्पेसिफिक टू अवर फैमिली (यह बेहद व्यक्तिगत और हमारे परिवार के लिए बहुत विशिष्ट है).''

बीजू जनता दल और नवीन पटनायक से अलग होने की कहानी उन्होंने विस्तार से बताई. उन्होंने कहा, ''मैं भी अब तक समझ नहीं पाया, लेकिन वास्तव में अगर आप देखें तो ये केवल मेरी बात नहीं है, मुझे छोड़िए, ये पूछना चाहिए कि इतने सारे राजनीतिक मित्र, इतने सारे वरिष्ठ बीजू जनता दल के नेता, इतने सारे उनके खास सहयोगी क्यों उनसे अलग हो गए हैं?''

'इन नेताओं को किसी न किसी तरह निकाला गया'

इस दौरान जय पांडा ने बीजेडी से अलग हुए कुछ नेताओं के नाम भी गिनाए. उन्होंने कहा, ''दिलीप राय, विजय महापात्रा, रामकृष्ण पटनायक, बृज किशोर त्रिपाठी, अर्जुन सेठी, नलनी महांती.. ऐसे लंबी लिस्ट है. बीजू जनता दल को स्थापित करने में इनकी बहुत अहम भूमिका रही और इनको किसी ने किसी तरह या तो निकाला गया या उनके राजनीतिक करियर में कुछ बाधा डाली गई. क्या ये सब ये सब एंबिशियस थे और उसकी वजह से ये अलग हो गए हैं ?"

उन्होंने आगे कहा, "केवल एक व्यक्ति जो 30 साल से एक पद में रहे हैं वो एंबिशियस नहीं हैं बाकी सब एंबिशियस हैं. ऐसा तो नहीं है. मैं समझ नहीं पाया क्योंकि  घनिष्ठ मित्रता भी थी और केवल हमारी पीढ़ी की नहीं. दशकों तक मेरे पिता जी और स्वर्गीय बीजू अंकल.. बीजू पटनायक बहुत ही अति घनिष्ठ मित्र रहे.''

'...लेकिन कोई सॉलिड रीजन नहीं था'

जय पांडा ने बताया की बीजू जनता दल में पिछले सात-आठ साल से पार्टी ऐसा कर रही है जो पहले से जुड़े होते हैं उनको दूर करने में लग जाते हैं, उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं. वो आरोप को प्रमाणित करने के लिए तीन सूत्रों से उसी तरह खबरें पहुंचाते हैं, ऐसे कई हैं ये मेरा एनालिसिस है, लेकिन इसका कोई सॉलिड रीजन नहीं था. ऐसे बहुत सारे नेता, वरिष्ठ नेता बीजेडी से निकाले गए हैं.'' 

उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय अरुण जेटली जी कहा करते थे कि ऐसा उदाहरण उन्होंने कभी नहीं देखा था. होता है न कभी कि एक दो नेता ठीक से बसते नहीं, कोई अलग हो जाते हैं, लेकिन 20-25, 40 नेताओं को अलग करना, ये तो असामान्य है. 

यह भी पढ़ें- Same Sex Marriage Case: समलैंगिक विवाह को मिलेगी कानूनी मान्यता? SC ने 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget