एक्सप्लोरर

महिलाओं की असुरक्षा पर बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की रैली में ही प्रियंका के साथ हुआ था छेड़छाड़

थॉमसन रॉयटर्स की रिपोर्ट के आधार पर भारत में महिलाओं की असुरक्षा का मुद्दा उठाने के कारण बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: थॉमसन रॉयटर्स की रिपोर्ट के आधार पर भारत में महिलाओं की असुरक्षा का मुद्दा उठाने के कारण बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कठुआ मामले में जब कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए रैली निकाली थी तो उस समय प्रियंका गांधी के साथ छेड़छाड़ हुई थी. वहीं मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि वे उस महिला की एफआईआर लिखें जिसने आरोप लगाया है कि एक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है.

लेखी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया टीम की एक महिला ने शिकायत की है कि उसके सहकर्मी ने उसका यौन उत्पीड़न किया है. आरोपी शख्स कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की इंचार्ज दिव्या स्पंदना के अंडर में काम करता था. हम दिल्ली पुलिस से अपील करते हैं कि वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें."

बता दें कि हाल ही में थॉमसन रॉयटर्स संस्था ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि भारत दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित देश है. इसी पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री अपने गार्डन में योगा करते हुए वीडियो बना रहे हैं और भारत महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप के मामले में अफगानिस्तान, सीरिया और सउदी अरब जैसे देशों से भी आगे निकल गया है. ये देश के लिए बेहद शर्मिंदगी वाली बात है."

इस पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये रिपोर्ट बिल्कुल फेक है. उन्होंने कहा, "भारत को बदनाम करने के लिए ऐसी रिपोर्ट जारी की जाती है. दुनिया का रेप कैपिटल न्यूयॉर्क है या नई दिल्ली? इस रिपोर्ट में जो मेथोडॉलिजि प्रयोग की गई है वो सही नहीं है और ये भारत को बदनाम करने की कोशिश है."

थॉमसन रॉयटर्स ने दुनिया भर के महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले 550 एक्सपर्ट्स के बीच में सर्वे कराया था. जिसमें ये बात निकलकर सामने आई है कि भारत दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है. इससे पहले 2011 में कराए गए सर्वे में भारत चौथे नंबर पर था. इस सर्वे के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल 2012 के निर्भया गैंगरेप के मामले के बाद से भारत में महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget