एक्सप्लोरर

चंपारण में रेप, मुजफ्फरपुर में लूट, पूरे बिहार में तांडव... BJP का नीतीश की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार पर हमला

 Press Conference of Sambit Patra: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस दिन से बिहार में सरकार बनी उसके बाद कई घटनाएं सामने आई.

 Press Conference of Sambit Patra: बिहार में हुई सत्ता उलटफेर के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो दिनों से मिडिया में चल  रहा है कि जिस दिन से बिहार में सरकार बनी उसके बाद कई घटनाएं सामने आई. गठबंधन बनने के पश्चात JDU और RJD के बीच जिस प्रकार की गतिविधियां बिहार में हुई हैं, उससे आपको अवगत कराता हूं.

10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोग मृत्यु को प्राप्त हुए. छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और आदरणीय नीतीश कुमार जी के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी.

पात्रा ने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से तेजी से जो अव्यवस्था फैल रही है उसका एक संस्मरण आपके सामने रखूंगा कि जिला पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म होता हो, मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट होती है, आभूषण दुकानों में चोरी होती है. पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है. बिहार में जंगल राज दोबार आ गया है. 

तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने का किया था वादा

पात्रा ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, 'तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे. जब उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा? तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए अभी तो हम मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब नौकरी देंगे. उन्होंने बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ये मैं की कहानी है, मतलब मैं बनूंगा तब होगा, हम से कुछ नहीं होगा. इसी परिवारवाद के खिलाफ भाजपा सतत लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.

ये भी पढ़ें:

Bihar Politics: जंगल राज, पीएम चेहरा से लेकर ED-CBI की रेड तक... विपक्ष के आरोपों के बीच जानें क्या बोले CM नीतीश कुमार

Bihar Politics: नीतीश, तेजस्वी को मात देने में जुटी BJP, इस नई रणनीति पर कर रही है काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
‘किसकी क्या भूमिका रही’, चंदा चोरी पर चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, जानें ट्रस्ट का पहला रिएक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget