एक्सप्लोरर

असम: CM सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ पोस्ट लिखने के आरोप में बीजेपी सोशल मीडिया टीम का सदस्य गिरफ्तार

निजी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक टिप्पणी करने और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का अपमान करने के आरोप में गुरुवार को असम पुलिस ने बीजेपी की सोशल मीडिया टीम के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया.

असम: सोशल मीडिया पर निजी हमले करना और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना आपको जेल पहुंचा सकता है. यह बात लोगों का मालूम भी है लेकिन फिर भी कई बार यह जानते हुए भी वह ऐसी हरकत कर बैठते हैं. ऐसा ही एक वाकया असम से सामने आया है. निजी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक टिप्पणी करने और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का अपमान करने के आरोप में गुरुवार को असम पुलिस ने बीजेपी सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में नीतू बोरा को बेल मिल गई.

मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने कहा, "कल रात राजू महंत द्वारा नितूबोरा के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके आधार पर हमने उन्हें गिरफ्तार किया. प्राथमिकी में कहा गया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी."

पुलिस के मुताबिक बेल मिलने के बाद भी नीतू बोरा के खिलाफ जांच जारी है. पुलिस ने इसी तरह के आरोपों पर राज्य भर से कम से कम तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बीजेपी के एक अन्य आईटी सेल सदस्य हेमंत बरुआ के घर पर बुधवार रात पुलिस ने छापा मारा. बरुआ माजुली जिले का निवासी है, जो मुख्यमंत्री का भी निर्वाचन क्षेत्र है.

बता दें कि हाल ही में नीतू बोरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दावा किया था कि बीजेपी सरकार प्रवासी मुस्लिम से स्थानीय असमियों की रक्षा करने में नाकाम रही है. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री सोनोवाल जिम्मेदार हैं.

नितूबोरा की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आईटी सेल के सदस्यों का कहना है कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हमारे अधिकार का प्रयोग करने से हमें कैसे रोक सकते हैं? अगर हम सोशल मीडिया पर अपने मन की बात नहीं कह सकते तो यह असहिष्णुता है. किसी भी सदस्य ने कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की. हालांकि, कुछ सदस्यों ने केवल अपनी नाखुशी व्यक्त की जब सरकार राज्य के स्वदेशी लोगों की रक्षा करने में विफल रही. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget