एक्सप्लोरर

BJP Candidates List: किरण खेर, रीता बहुगुणा का टिकट कटा, आसनसोल से अहलुवालिया उम्मीदवार, बीजेपी की एक और लिस्ट जारी

बीजेपी की लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. आसनसोल से बीजेपी ने एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में 9 नाम हैं. बीजेपी की लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजेपी की लिस्ट

सीट उम्मीदवार
चंडीगढ़ संजय टंडन
मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर
कौशाम्बी विनोद सोनकर
फूलपुर प्रवीण पटेल
इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी
बलिया नीरज शेखर
मछलीनगर बीपी सरोज
गाजीपुर पारस नाथ राय
आसनसोल एस एस अहलुवालिया

 

बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें

- चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया गया है. इस सीट से दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट काटा गया है. किरण खेर 2014 और 2019 में दो बार लोकसभा चुनाव जीतीं. 

- बीजेपी की इस लिस्ट में जिन 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, 2019 में उनमें से 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. लेकिन इनमें से सिर्फ 2 सीटों मछलीनगर और कौशाम्बी में मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है. जबकि 4 सीटों पर सांसदों के टिकट काट दिए हैं. आसनसोल पर 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते बाबुल सुप्रियो पहले ही इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल हो गए थे.

- यूपी की मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीनगर से बीपी सरोज, और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है. इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी सांसद थीं. इलाहाबाद से उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं.

- इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया है. इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था. लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था. इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. 

- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अब तक 425 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. 80 सीटों वाले यूपी में बीजेपी 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि 6 सीटों में से 2 पर सहयोगी रालोद, 2 पर अनुप्रिया पटेल का अपना दल चुनाव लड़ेगा. जबकि एक-एक सीट निषाद पार्टी और राजभर की पार्टी को दी गई है. बीजेपी ने 74 में से अब तक 69 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बीजेपी ने सबसे पहले 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसके बाद 72, 9 और 16 उम्मीदवारों की अलग अलग लिस्ट जारी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget