एक्सप्लोरर

वंदे मातरम पर सपा विधायक के बयान को लेकर बवाल, बीजेपी ने पूछा- क्या यही है INDIA का मतलब?

Vande Mataram Row: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में वंदे मातरम को लेकर बयान दिया, जिसके बाद इसे लेकर खूब बवाल हुआ. अब बीजेपी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.

Vande Mataram Row: विपक्षी दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद महागठबंधन का नाम INDIA रखा गया, जिसके बाद बीजेपी नेता विपक्षी नेताओं के बयानों का सहारा लेते हुए इसे काउंटर कर रहे हैं. बीजेपी ने अब महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के एक विधायक की ‘वंदे मातरम’ को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल उठाया है. बीजेपी ने कहा कि क्या यही ‘इंडिया’ को लेकर उनकी अवधारणा है? विधायक ने संभाजीनगर जिला दंगे का मुद्दा सदन में उठाया था. 

सपा विधायक ने की थी टिप्पणी
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में संभाजीनगर जिला दंगा मुद्दा उठाने के बाद कहा था कि ‘वंदे मातरम’ बोलना उन्हें अस्वीकार्य है. इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सपा के अबू आजमी कहते हैं कि ‘मैं वंदे मातरम नहीं कहूंगा, मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगा क्योंकि मेरा धर्म इसकी अनुमति नहीं देता है.’’

इंडिया सिर्फ नाम में, एजेंडे में नहीं- पूनावाला
बीजेपी प्रवक्ता ने 26 विपक्षी दलों के नए गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या यही ‘इंडिया’ को लेकर उनकी अवधारणा है? या ये भारत विरोधी है? सपा इस कथित INDIA का हिस्सा है.’’ पूनावाला ने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम है लेकिन उनके एजेंडे में नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले सपा ने आतंकवादियों को रिहा किया और याकूब मेमन, अफजल गुरु को संरक्षण दिया. कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट पर सवाल उठाए और 26/11 के लिए भारत को दोषी ठहराया गया, पाकिस्तान को नहीं. यही उनका असली चेहरा है.’’

हंगामे के बाद स्थगित हुई कार्यवाही
बीजेपी प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘क्या ममता दी, खरगे जी, राहुल जी हमें अपना रुख बताएंगे?’’महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही बुधवार 19 जुलाई को अबू आजमी के ‘वंदे मातरम’ कहने संबंधी टिप्पणी के विरोध में बीजेपी विधायकों के हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई. 

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कहते हैं कि अगर किसी को भारत में रहना है तो वंदे मातरम जरूर बोलना चाहिए. हम ऐसा नहीं कर सकते. हम केवल एक ईश्वर में विश्वास करते हैं.’’भाजपा विधायकों ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया.

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की दिशा तय करते हुए 26 विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ नामक एक गठबंधन बनाया. 

(इनपुट - भाषा)

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest News: एशियन गेम में खेलेंगे बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट, बिना ट्रायल एंट्री पर दूसरे पहलवान नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget