एक्सप्लोरर

'देश के नंबर-1 आतंकी हैं राहुल गांधी', केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का विवादित बयान

Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन वह काम न आया. अब वे सिख को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

Ravneet Singh Bittu: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है. केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा, "राहुल गांधी देश के नंबर 1 आतंकी हैं. वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं. देश की एजेंसियों को उनपर नजर रखनी चाहिए."

हिंदुस्तानी नहीं हैं राहुल गांधी- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने यह बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से अमेरिका यात्रा के दौरान धार्मिक स्वतंत्रता और सिख समुदाय के बारे में की गई हालिया टिप्पणी के जवाब में दिया है. उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पहले मुसलमानों और अब सिख समुदाय को निशाना बनाकर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा, "राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं. उन्होंने (राहुल गांधी) अपना ज्यादा समय देश से बाहर बिताया है... वहां उनके परिवार और दोस्त हैं, इस वजह से उनको अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है. राहुल गांधी बाहर जाकर हर चीज को उल्टा-पुल्टा बोलते हैं. अब तो राहुल गांधी कभी ओबीसी, कभी कास्ट की बात करते हैं." बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन वह काम न आया. अब वे सिख को बांटने की कोशिश कर रहे हैं." 

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''ऐसे लोगों पर हम सिर्फ दया ही कर सकते हैं. कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी गड़बड़ रहा...वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे और अब कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होकर अपनी वफादारी दिखा रहे हैं. वह ऊलजलूल बयान देते रहते हैं. उनकी बातों पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा."

'संसद में भी राहुल गांधी को बोलूंगा आतंकी'

राहुल गांधी को आतंकी कहने के अपने बयान केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पटना में कहा, राहुल गांधी जब एक मजहब को तोड़ने की बात करेंगे तो हम उनको क्या कहेंगे. गांधी फैमिली ने हमारे सिख धर्म के लोगों का कत्लेआम कराया था और हमारी मां-बेटियों का रेप करवाया था. क्या गांधी फैमिली का अभी पेट नहीं भरा कि अब वह दुबारा से सिखों को बांटना चाहते हैं. राहुल गांधी विदेश में बैठे आतंकियों की भाषा बोलते हैं, मैंने तो अभी केवल बाहर ही उनको आतंकी बोला है. संसद में भी मै उनको आतंकी बोलूंगा. राहुल गांधी आतंकी पन्नू की तरह बोलते हैं."

ये भी पढ़ें : CM के गुरु की तस्वीर के आगे डांस पर बरसाए नोट! वायरल VIDEO पर चुनावी राज्य में हड़कंप, हुआ ये बड़ा ऐक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget