एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना काल में मंदिर खुलवाने के लिए सड़क पर उतरी बीजेपी, राज्यपाल ने भी सीएम उद्धव को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र में मॉल खुल गए है, कोरोना काल में अब लगभग सभी दुकानें भी खुलने लगी हैं लेकिन धार्मिक स्थल बंद हैं. बीजेपी का विरोध ये ही है कि जब मॉल-रेस्टोरेंट खोले जा सकते है तो धार्मिक स्थल को बंद रखने का क्या मतलब है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी ने कोरोना काल में मंदिर खोले जाने को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. कोरोना काल में मंदिरों को बंद किया गया है, जिसे आजतक नहीं खोला गया. बीजेपी का कहना है कि जब महाराष्ट्र में रेस्टोरेंट खुल गये, बार खुल गये, बीच खोल दिये गये फिर मंदिरों को क्यों बंद रखा गया है? महाराष्ट्र के राज्यापाल ने इसे लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है.

महाराष्ट्र में मॉल खुल गए है, कोरोना काल में अब लगभग सभी दुकानें भी खुलने लगी हैं लेकिन धार्मिक स्थल बंद हैं. बीजेपी का विरोध ये ही है कि जब मॉल-रेस्टोरेंट खोले जा सकते है तो धार्मिक स्थल को बंद रखने का क्या मतलब है. महाराष्ट्र के दो बड़े मंदिरों सिद्धिविनायक और शिरडी साईं की बात करें तो यहां पर अभी भक्त बेहद कम संख्या में हैं. आम दिनों में इन दोनों ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती थी.

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी में क्या लिखा? राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने कहा, ''1 जून को आपने अपने टेलीविजन संबोधन में कहा था कि जून महीने के पहले हफ्ते से राज्य में 'मिशन बिगिन अगेन' 'पुनश्च हरिओम' शुरू किया जा रहा है...लंबे समय से लॉकडाउन का सामना कर रहे लोगों को आपके शब्दों से काफी उम्मीद जगी थी. ये विडंबना है कि एक तरफ राज्य सरकार ने बार, रेस्टोरेंट्स और बीच को खोलने की अनुमति दी है...वहीं दूसरी तरफ हमारे देवी, देवताओं को अभी तक लॉकडाउन की स्थिति में रखा गया है.''

राज्यपाल ने आगे लिखा, ''आप हिंदुत्व के एक मजबूत पैरोकार हैं...मुख्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के बाद आप अयोध्या जाकर भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन कर चुके हैं..आप पंढरपुर में विट्ठल रुकमणि मंदिर की यात्रा कर चुके हैं और आषाढ़ी एकादशी पर पूजा अर्चना कर चुके हैं.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं ये बताना चाहूंगा कि दिल्ली में 8 जून से पूजा स्थल खोल दिए गए हैं और पूरे देश में जून के अंत से धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है. देश के इन हिस्सों से कोविड-19 के फैलने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है. मैं अनुरोध करता हूं कि आप धार्मिक स्थलों को कोविड-19 की गाइडलाइंस के मुताबिक खोलने की इजाजत दें.''

मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्यपाल की चिट्ठी का जवाब दिया राज्यपाल को सीएम उद्धव ठाकरे ने जवाब दिया है. सीएम ने कहा है कि उन्हें उद्धव का पाठ ना पढ़ाया जाए. मुख्यमंत्री ने लिखा, ''जैसा कि अचानक से लॉकडाउन को लागू करना सही नहीं था, एक बार में इसे पूरी तरह से रद्द करना भी अच्छी बात नहीं होगी. और हां, मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जो हिंदुत्व का अनुसरण करता है, मेरे हिंदुत्व को आपसे सत्यापन की आवश्यकता नहीं है.''

यह भी पढ़ें जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल रोका, परीक्षण के दौरान वॉलेंटियर के बीमार होने के बाद किया फैसला कोरोना और कोल्ड फ्लू में क्या है अंतर, सिर्फ एक लक्षण बताएगा दोनों के बीच का फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget