एक्सप्लोरर

कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉन्च की वेबसाइट

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम कोरोना वॉरियर्स की निष्ठा के सामने नतमस्तक हैं. उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के जरिए हम उनके प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने और उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन करने के उद्देश्य से आज एक वेबसाईट (https://thankyou.bjp.org/)  को लॉन्च किया. इस पर लोग कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ने पूरे देश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट कर दिया है. ऐसे समय में कोरोना वॉरियर्स का अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवाभाव प्रेरणादायक है. हम सबको मिलकर इनका अभिनंदन करना चाहिए.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम कोरोना वॉरियर्स की कर्म परायणता और निष्ठा के सामने नतमस्तक हैं. हमें पूर्ण विश्वास है कि निस्वार्थ सेवा से भारत बहुत जल्द कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजयी होगा. सोशल मीडिया पर भी लोग #ThankYouCoronaWarriors हैशटैग के जरिये कोरोना वॉरियर्स के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं.

जेपी नड्डा ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के सभी नागरिक पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं. इस संकट के समय में आप सभी कोरोना वॉरियर्स, मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए, इस लड़ाई की उद्देश्यों पंक्ति में खड़े हैं. आपकी हिम्मत, निस्वार्थ सेवा और दृढ़ निश्चय ने ही भारत को इस विषम परिस्थिति में सही रास्ते पर रखा हुआ है.’’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘’अपनी चिंता न करते हुए आपने एक डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी और सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मी के रूप में यह सुनिश्चित किया है कि हम सुरक्षित रहें और सभी की मूलभूत आवश्यकता पूरी हो. इन युद्ध जैसी परिस्थितियों में आपकी कर्मनिष्ठा प्रेरणादायी है.’’

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार हर सकारात्मक सुझावों पर खुले दिल से अमल करने को तैयार है लेकिन इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए. संकट की इस घड़ी में समग्र भारत को एकजुट होकर कोरोना को हराने के लिए काम करना चाहिए. यह आरोपों की राजनीति करने का समय नहीं है.

कोरोना महामारी को घेरने और थामने के महाप्लान पर हो रहा काम

COVID-19: दिल्ली के इन 20 कोरोना हॉटस्पॉट को किया जाएगा सील, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget