एक्सप्लोरर

कोरोना महामारी को घेरने और थामने के महाप्लान पर हो रहा काम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस रोकथाम प्लान के तहत देश के सभी जिलों में रोकथाम प्लान पर काम हो रहा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के निशान देश के 30 से अधिक सूबों में पहुंच चुके हैं. साथ ही इसके आंकड़ों और कोविड 19 मामलों का दायरा भी बढ़ रहा है. लिहाज़ा सरकार ने अब देश के सभी जिलों को अपने लिए एक कोविड रोकथाम प्लान बनाने को कहा है. एक तरफ जहां जमीनी स्तर पर तैयारियां मजबूत करने की कवादय है वहीं बीमारी को इलाकों तक ही सीमित करने की रणनीति बनाई गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक निर्धारित रोकथाम प्लान के तहत देश के सभी जिलों में रोकथाम प्लान पर काम हो रहा है. मंत्रालय प्रवक्ता लव अग्रवाल ने बताया कि सारा जोर चेन ऑफ ट्रांसमिशन यानी संक्रमण की कड़ी तोड़ने और बीमार लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने पर है. निर्धारित योजना के तहत तैयारी की गई है कि जैसे-जैसे मामले बढ़ें तो उसके अनुपात में जमीनी स्तर पर तैयारियां भी मुकम्मल हों. इसके लिए आवश्यक चिकित्सा ढांचे को बढ़ाने के अलावा व्यापक वर्क फोर्स को भी तैयार किया जाए.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों को कोविड रोकथाम प्लान बनाने को कहा है. यह ताकीद कोविड मामलों वाले जिलों के साथ ही उन जिलों को भी दी गई है जहां भी तक कोई मामला सामने नहीं है.

कोविड19 में 80 फीसद से ज्यादा मामले मामूली लक्षण वाले होते हैं. लिहाजा ऐसे लोगों की साज-संभाल के लिए सभी सूबों को होटल, लॉज औऱ जरूरत पड़ने पर होस्टलों को कोविड केयर सेंटर में बदलने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं फील्ड स्तर पर ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी शुरुआत की गई है. इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय के दीक्षा पोर्टल पर इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए प्रशिक्षण की कवायद हो रही है.

हॉटस्पॉट और कोविड मामलों वाले क्लस्टर में रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर सर्वे जैसी योजनाओं पर भी काम हो रहा है. इस कड़ी में पुणे सेंट्रल क्षेत्र में 35 वर्ग किमी इलाके के भीतर दरवाजे-दरवाजे जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है. लव अग्रवाल के मुताबिक इसके लिए स्वास्थ्य टीमें लोगों के घर जाकर उन लोगों की सेहत पड़ताल कर रही है जिन्हें रक्तचाप,मधुमेह संबंधी बीमारी है. साथ ही ट्रेवल हिस्ट्री वाले लोगों की भी जांच की जा रही है.

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक कोविड 19 मरीजों की संख्या के कारण हॉटस्पॉट बने इलाकों में लॉकडाउन को और भी बढ़ा दिया गया है. मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि इन इलाकों में पुलिस निगरानी और भी कड़ाई से की जा रही है. साथ ही इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने के लिए एरिया मैपिंग और बैरिकेडिंग का भी सहारा लिया जा रहा है.

लक्षण न होने पर भी व्यक्ति बन सकता है COVID-19 का वाहक, भारत के लिए भी ऐसे मामले बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget