एक्सप्लोरर

बीजेपी ने जीत की हैट्रिक के लिए बनाया 'RAM प्लान', क्या इससे होगी 2024 की राह आसान? पढ़ें रिपोर्ट

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का मुकाबला विपक्ष के इंडिया गठबंधन से है. बीजेपी अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गई है.

BJP Election Prepration: विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे में उलझा है. अभी तक इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. वहीं, बीजेपी ने जीत की हैट्रिक का प्लान सेट कर लिया है. हैट्रिक का जो प्लान बीजेपी ने बनाया है, वो है RAM प्लान. R का मतलब RSS, A का मतलब अयोध्या और M का मतलब महिला और मुस्लिम फैक्टर. RAM प्लान के जरिए कैसे बीजेपी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय की तैयारी की है. ऐसे में आइए समझने की कोशिश करते हैं कि ये पूरा प्लान क्या है. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (9 जनवरी) को अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी ने पहले हनुमान गढ़ी जाकर माथा टेका और फिर राम मंदिर गर्भ गृह में जाकर पूजा की. उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें आती है. पड़ोसी राज्य बिहार में भी राम मंदिर को लेकर गोलबंदी हो रही है. वहां की 40 सीटें दिल्ली का रास्ता और भी आसान करती है, इसलिए बीजेपी 22 जनवरी का कार्यक्रम भव्य और अलौकिक बनाने के लिए अयोध्या से दिल्ली तक बैठक कर रही है.

बीजेपी ने चुनाव और राम मंदिर को लेकर बनाई रणनीति

14 जनवरी यानि खरमास के बाद बीजेपी मिशन 2024 को नई धार, नई रफ्तार देने वाली है, लेकिन प्लानिंग को जीत का फुलप्रूफ फॉर्मूला बनाने के लिए तैयारियों की जरूरत होती है. इसलिए जेपी नड्डा की अगुवाई में बीजेपी की मंगलवार को दिल्ली में महासचिवों की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा चुनाव और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रणनीति बनी. 2024 के चुनाव में भव्य राम मंदिर का निर्माण एक अहम मुद्दा बनने वाला है और बीजेपी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही.

आज होगी अयोध्या दर्शन कार्यक्रम की बैठक

मंगलवार की बैठक बुधवार (10 जनवरी) यानी आज होने वाले अयोध्या दर्शन कार्यक्रम बैठक से पहले काफी अहम है. अयोध्या दर्शन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बैठक होने वाली है और इसके लिए सभी नेता अयोध्या पहुंचने वाले हैं. अयोध्या दर्शन कार्यक्रम बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अयोध्या में आयोजित होगी. 

इस बैठक में संगठन महासचिव बीएल संतोष, महासचिव सुनील बंसल, विनोद तावड़े, तरूण चुघ, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल शामिल होंगे. बैठक का एजेंडा प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाना है. इसके लिए बीजेपी स्थानीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की ड्यूटी लगाएगी. 

बीजेपी की मदद के लिए आगे आया संघ

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए बीजेपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी भरपूर साथ मिल रहा है. संघ ने 24 मार्च तक करीब ढाई करोड़ श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करवाने का प्लान बनाया है. हर 100 श्रद्धालु में संघ का एक स्वयंसेवक व्यवस्था देखने के अप्वाइंट किया जाएगा. टेंट सिटी में भोजन के लिए भी जबरदस्त व्यवस्था की गई है. इसके अलावा अयोध्या के हर घर में लिफाफा भेजने की भी तैयारी है, जिसमें लोग अपने घर की रोटियां श्रद्धालुओं के भोजन के लिए देंगे.

मुस्लिम वोट बैंक साधने में जुटी बीजेपी

अभी तक आपको लगा होगा कि बीजेपी सिर्फ हिंदू वोट पर नजर रख रही है, लेकिन ऐसा नहीं है बीजेपी की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर भी है. उसके लिए अलग से काम चल रहा है. देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम भी 15 जनवरी को होगा. 2014 हो या 2019 मोदी की प्रचंड जीत में महिला वोटर्स को रोल भी काफी अहम रहा और इसलिए मंगलवार बीजेपी महिला मोर्चा की बड़ी बैठक दिल्ली में हुई. जल्द पीएम मोदी को लेकर महिलाओं से जु़ड़े एक बड़े कार्यक्रम की भी तैयारी हो रही है.

यह भी पढ़ें: क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे? कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जवाब, नीतीश के तंज पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget