एक्सप्लोरर

क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे? कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जवाब, नीतीश के तंज पर कही ये बात

Ram Temple: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी दलों को न्योता दिया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है, जिसके लिए अयोध्या को सजाया गया है.

Ram Mandir: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और सोनिया गांधी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण दिया गया है. इसकी जानकारी अब खुद मल्लिकार्जुन खरगे ने दी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि मुझे और सोनिया गांधी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण आया है. हम लोग सही समय पर अयोध्या जाने को लेकर तय करेंगे. अगर किसी को अपनी मर्जी से जाना है, तो वह ऐसा करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है. कांग्रेस के कुछ नेताओं के अयोध्या जाने की चर्चा चल रही है. 

लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने का वक्त बचा हुआ है. इंडिया गठबंधन भी अब सीट-शेयरिंग फॉर्मूला पर काम करने लगा है. हालांकि, इस दौरान गठबंधन के नेताओं के बीच तकरार देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें एक ही सुर में बात करना चाहिए और सभी को एक साथ रहना चाहिए. उन्होंने बताया है कि शीट शेयरिंग पर कमिटी काम कर रही है.

'एक-दूसरे के खिलाफ बोलने का कोई मतलब नहीं'

मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के उन सभी नेताओं को सलाह दी है, जो एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'सभी लोग एक सुर में बात करें, क्योंकि एक-दूसरे के खिलाफ बोलने का कोई मतलब नहीं है.' खरगे की ये अपील ऐसे समय पर आई है, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि कांग्रेस को अपनी पार्टी की पड़ी हुई है, जबकि हम पूरे देश को लेकर चिंतित हैं. 

खरगे ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी दल मिलकर काम करें और हमारे गठबंधन की एकता बरकरार रहे. मैं सभी नेताओं से अपील करता हूं कि वे साथ मिलकर काम करना जारी रखें जैसा कि हमने अब तक किया है. हमें बीजेपी को सबक सिखाने के लिए मिलकर लड़ना चाहिए.'

'पीएम मोदी हर चीज को लेते हैं पर्सनली'

मालदीव के साथ चल रहे तनाव पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'सारे पड़ोसी देशों को एक हो कर काम करना चाहिए. पड़ोसी के साथ ठीक व्यवहार करना चाहिये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमोशनल फोबिया करते हैं.' उन्होंने कहा, 'जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं. वह हर चीज को पर्सनली ले लेते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अच्छे संबंध रखने चाहिए. हमें समय को ध्यान में रखते कार्रवाई करनी चाहिए. हम अपने पड़ोसियों को बदल नहीं सकते हैं.'

यह भी पढ़ें: मालदीव को मात देने का बना प्लान, लक्षद्वीप में तैयार होगा नया एयरपोर्ट, जानिए कैसे एक तीर से दो निशाने लगाएगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget