एक्सप्लोरर

BJP Meeting: पीएम मोदी की मौजूदगी में BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, विधानसभा चुनावों पर हो रही है चर्चा

BJP National Executive Meeting Today: बैठक सुबह 10 बजे शुरु होगी और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संबोधन होगा. बैठक का समापन दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगा.

BJP National Executive Meeting Today: राजधानी दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित होगी. बैठक स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर जहां प्रदर्शनी लगाई जा रही है, वहीं कोविड-प्रबंधन, रिकार्ड टीकाकरण और वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें सम्मानित करने की भी योजना बनाई गई है.

दोपहर 3 बजे बैठक को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बैठक सुबह 10 बजे शुरु होगी और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का संबोधन होगा. बैठक का समापन दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगा. कोविड संबंधी नियमों को ध्यान में रखते हुए एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में कार्यकारिणी के 124 सदस्य उपस्थित रहेंगे. इनमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं.

36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ेंगी. इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा. साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा.

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी होगी चर्चा 

इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी. कोविड-19 से जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही एक शोक प्रस्ताव भी पारित होगा. कार्यकारिणी में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें आत्मनिर्भर भारत के बारे में प्रधानमंत्री के संकल्प, गरीब कल्याण योजनाओं से आम गरीब को मिल रही मदद, महिलाओं के बैंक खातों में पैसों का हस्तांतरण, सहित समाज के सभी वर्गों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख होगा. प्रदर्शनी में कोविड काल के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए ‘‘सेवा ही संगठन’’ अभियान को विशेष रूप में रेखांकित किया जाएगा. साथ ही टीकाकरण अभियान में सौ करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार किए जाने का भी उल्लेख होगा.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम से बीजेपी को लगे झटके के बीच यह बैठक हो रही है. इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया था. पिछले साल कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहली बार यह बैठक सभी की उपस्थिति में होने जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Global Leader Approval Ratings: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 70 फीसदी अप्रूवल के साथ टॉप पर

सामुदायिक घरों को सुरक्षा बैरक के तौर पर इस्तेमाल करने पर उमर और महबूबा ने जताई आपत्ती, जानें क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget