एक्सप्लोरर

सामुदायिक घरों को सुरक्षा बैरक के तौर पर इस्तेमाल करने पर उमर और महबूबा ने जताई आपत्ती, जानें क्या कहा है

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति बेहद खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि सामुदायिक घरों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों की बैरक के रूप में किया जा रहा है.

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति इस हद तक खराब हो गई है कि पूर्ववर्ती राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बनाए गए सामुदायिक घरों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों की बैरक के रूप में किया जा रहा है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी सरकार ने श्रीनगर में सामुदायिक/विवाह घर बनाए थे और बंकरों को खत्म कर दिया था. शहर में यह देखना निराशाजनक है कि सुरक्षा स्थिति अब इतनी खराब हो गई है कि नए बंकर बनाए जा रहे हैं तथा विवाह घरों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों की बैरक के रूप में किया जा रहा है.’’

उनकी यह टिप्पणी यहां कुछ सामुदायिक या विवाह घरों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती की खबरों के बाद आई. श्रीनगर में हाल में हुए आतंकी हमलों के चलते सुरक्षाबलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.

अधिक कठोर कानून लाए जा रहे हैं- महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोगों को चुप कराने के उद्देश्य से हर रोज कठोर कानून लाए जाते हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर में हर जगह सुरक्षा बंकर स्थापित किए जाने के बाद अब सीआरपीएफ कर्मियों को विवाह घरों में भी तैनात कर दिया गया है जो यहां के लोगों के लिए पूरी तरह निजी स्थान है. लोगों को चुप कराने के एकमात्र उद्देश्य से हर रोज और अधिक कठोर कानून लाए जा रहे हैं.’’

इस बीच, श्रीनगर के महापौर जुनैद अजीम मट्टू ने मुद्दे को मंडल प्रशासन के समक्ष उठाया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर श्रीनगर नगर निगम से विमर्श नहीं किया गया. उन्होंने ट्वीट किया कि कश्मीर मंडलायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसके लिए अन्य विकल्पों की तलाश की जाएगी.

वहीं, सीआरपीएफ के जनसंपर्क अधिकारी अभिराम पंकज ने कहा कि शहर में जरूरत के चलते अतिरिक्त सुरक्षकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने सामुदायिक घरों में सीआरपीएफ की तैनाती से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए स्थान नागरिक प्रशासन द्वारा तय किए गए.

यह भी पढ़ें.

Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत

Delhi Air Pollution: बदतर हो चुकी दिल्ली की एयर क्वालिटी से जुड़ी आई है ये राहत की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget