एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता के बिगड़े बोल, कहा आबादी का असंतुलन बढ़ाने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ 

एमपी के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि आमिर खान जैसे लोग जनसंख्या को असंतुलित करने में समाज के प्रेरक के रूप में काम करते हैं. इसके लिए आमिर खान जिम्मेदार हैं.

एक ओर बीजेपी शासित राज्यों में जहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर नियम की वकालत की जा रही है, वहीं बीजेपी के एक सांसद ने इस मुद्दे पर विवादित बयान दिया है. मध्य प्रदेश में मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि अगर हम भारत के परिपेक्ष में देखें तो आमिर खान जैसे लोग भारत देश की आबादी को असंतुलित करने के लिए जिम्मेदार हैं. 

आमिर खान तीसरी खोज में जुट गए हैं
बीजेपी सांसद ने अभिनेता आमिर खान पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनसंख्या को अनियंत्रित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है. उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि आमिर खान जैसे लोग आबादी को असंतुलित करने में अपनी भूमिका निभाते हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के आमिर से 2 बच्चे हैं. वही दूसरी पत्नी किरण राव को आमिर से एक बेटा है. दोनों को आमिर तलाक दे चुके हैं. ऐसे में वे दोनों कहां भटकेगी उनके बच्चे के साथ, उसकी चिंता आमिर को नहीं, लेकिन दादा आमिर तीसरी खोज में जुट गए हैं. उन्होंने सवाल करते हुए लिखा है क्या ये संदेश है एक हीरो का?

बीजेपी शासित राज्यों में नई जनसंख्या नीति
एक दिन पहले बीजेपी शासित कुछ राज्यों में जनसंख्या नीति को लाने का ऐलान किया गया. World Population Day के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति 2021-30 का ऐलान कर दिया. यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिये इस ड्राफ्ट में कई प्रस्ताव रखे गये हैं.  योगी सरकार चाहती है कि नई नीति में सभी समुदायों में जनसांख्यकीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित प्रयासों पर जोर दिया जाए. इसके ड्राफ्ट में दो बच्चों की नीति को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने तमाम सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा है. दो या दो से कम बच्चों के माता-पिता को सरकारी सेवाओं को अधिकतम लाभ देने की बात कही गई है. असम की हिमंत विस्व शर्मा की सरकार ने भी नई जनसंख्या नीति लाने की बात कही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को शिक्षित करने की ओर काम करेगी ताकि इस समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके. उन्होंने गरीबी कम करने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से उचित परिवार नियोजन नीति अपनाने का अनुरोध किया.

ये भी पढ़ें-

Alfa, Beta, Gama, Delta: जानिए ग्रीक अल्फाबेट के पूरे अक्षरों के नाम, सिंबल, कितनी पुरानी है ये भाषा?

किन शर्तों के साथ एनपीएस से पैसा निकाला जा सकता है, यहां समझिए पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RAF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RAF का एक्शन
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget