एक्सप्लोरर

किन शर्तों के साथ एनपीएस से पैसा निकाला जा सकता है, यहां समझिए पूरा हिसाब

राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से रिटायरमेंट होने पर पैसा निकाला जा सकता है लेकिन अगर जरूरत है तो भी कुछ नियम शर्तों के साथ एनपीएस से पैसा निकाला जा सकता है.

2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस की शुरुआत हई थी. 2009 में इसे सबके लिए खोल दिया गया. यानी नौकरीपेशा लोग चाहे वह सरकारी हो या किसी कंपनी में, वह अपनी नौकरी के दौरान इस स्कीम में अंशदान कर सकते हैं. आमतौर पर नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में तीन स्थितियों में अंशदाता पैसे निकाल सकते हैं. पहला, रिटायरमेंट पर. दूसरा, अंशदाता की मौत हो जाने की स्थिति में. तीसरा, मैच्योरिटी से पहले जरूरत होने पर पैसे निकाले जा सकते हैं.  सरकार ने कोरोना महामारी के बाद एनपीएस योजना को आकर्षक बनाने की कोशिश की है और पहले जो 10 साल तक अंशदान करने के बाद ही जरूरत के पैसे निकालने की व्यवस्था थी, उसे अब सिर्फ तीन साल कर दिया गया है. यानी अगर कोई व्यक्ति तीन साल तक कोई नौकरी कर चुका है, तो वह भी जरूरत पड़ने पर पेंशन स्कीम से एक निश्चित रकम निकाल सकता है. 

इन शर्तों के आधार पर निकाला जा सकता है पैसा
• एनपीएस खाते से आंशिक निकासे के लिए खाते को कम से कम 3 साल पहले खुला होना चाहिए.
• एनपीएस अंशदाता अपने योगदान के हिस्से का सिर्फ 25 प्रतिशत ही निकाल सकता है. यानि आंशिक निकासी के लिए गणना कुल रकम के उस हिस्से पर ही होगी जिसका अंशदाता ने योगदान किया है. अंशदाता के द्वारा जमा रकम पर मिले अतरिक्त ब्याज आदि की गणना आंशिक निकासी के लिए नहीं की जाएगी. 
• अंशदाता बीमारियों के इलाज, विवाह, बच्चों की उच्च शिक्षा संपत्ति की खरीद और निर्माण या अपना कारोबार शुरू करने के लिए आंशिक निकासी कर सकता है.
• दो बार की आंशिक निकासी के बीच 5 साल का अंतर होना जरूरी है. इस प्रकार अंशदाता कुल 3 बार ही आंशिक निकासी कर सकता है. 
• यदि कोई अंशदाता बीमारी में पैसा निकाला है और कुछ दिनों के बाद वह फिर बीमार पड़ जाता है और उसे पैसे की जरूरत है तो इसके लिए 5 साल के अंतर की सीमा नही लगाई गई है. 

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत 
• एनपीएस से पैसा निकलने के लिए आवेदन के साथ इन दस्तावेजों की जरूरत होगी. 
• पैन कार्ड की प्रति 
• कैंसल्ड चेक 
• एनपीएस से मिली रकम की प्राप्ति को स्वीकार करने वाली रसीद
• पहचान और पते का सबूत 

ऑनलाइन निकासी का तरीका

पेंशन स्कीम से पैसा निकालने के लिए अंशदाता ऑनलाइन निकासी का आवेदन डाल सकता है. इसके लिए एनपीएस की वेबसाइट पर ऑनलाइन लॉगइन कर आंशिक निकासी के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा अंशदाता आंशिक निकासी फार्म (601-PW) भरकर जरूरी कागजातों के साथ प्वाइंट ऑफ प्रजेंस (Point of Presence) सर्विस प्रोवाइडर के पास जमा कर सकते हैं. अगर पेंशन खाते में जुटी रकम 1 लाख रुपये से कम है, तो पूरी राशि को एकमुश्त निकाला जा सकता है.  

ये भी पढ़ें-

गुजरात: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा, मंगल आरती में लिया हिस्सा

Janta Darbar: पटना में आज से लगेगा जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget