एक्सप्लोरर

बीरभूम हिंसा को लेकर राज्यसभा में रो पड़ीं बीजेपी सांसद रूपा गांगुली, कहा- सामूहिक हत्याएं हो रहीं, लोग राज्य से भाग रहे

बीजेपी की रूपा गांगुली ने बंगाल हिंसा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल के बारे में जो कहना चाह रही हैं, उसकी चर्चा करने से सिर ग्लानि से झुक जाता है.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पिछले दिनों हुई कथित हिंसा के मुद्दे पर शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ, जिसके कारण सदन की कार्यवाही 16 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. बीजेपी की रूपा गांगुली ने शून्य काल के तहत इस मुद्दे को उठाया और भावुक होते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. उन्होंने रोते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सामूहिक हत्याएं हो रही हैं, लोग राज्य से भाग रहे हैं.

गांगुली ने बंगाल हिंसा के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल के बारे में जो कहना चाह रही हैं, उसकी चर्चा करने से सिर ग्लानि से झुक जाता है. उन्होंने कहा कि बीरभूम जिले में दो बच्चों सहित आठ लोगों को जलाकर मार दिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है.

सात दिन के अंदर 26 हत्याएं होती हैं- गांगुली 

गांगुली ने कहा, "झालदा में काउंसिलर मरता है...सात दिन के अंदर 26 हत्याएं होती हैं...26 राजनीतिक हत्याएं...आग से जलाकर खत्म कर दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला है कि पहले सभी के हाथ पैर तोड़े गए और फिर कमरे में बंद करके जला दिया गया."

'हमें...रूपा गांगुली को राष्ट्रपति शासन चाहिए'

उन्होंने कहा, "...वहां एक-एक कर लोग भाग रहे हैं. वहां पर लोग जीने की स्थिति में नहीं हैं. पश्चिम बंगाल भारत का अंग है. हमें...रूपा गांगुली को राष्ट्रपति शासन चाहिए. हमें जीने का हक है. पश्चिम बंगाल में जन्म लेना कोई अपराध नहीं है. ये अपराध नहीं हो सकता." और इतना कहते हुए वे रोने लगीं.

हंगामा के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने इसका जोरदार विरोध किया और हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. हंगामे के बीच उपसभापति हरिवंश ने विशेष उल्लेख के तहत लोक महत्व से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए बीजू जनता दल की ममता मोहंता का नाम पुकारा. हंगामे के बीच ही ममता ने अपना मुद्दा उठाया, लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा सकी. उपसभापति ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने की अपील की. अपनी बात का असर होते न देख उन्होंने कार्यवाही 11 बजकर 54 मिनट पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी. 

डोला सेन ने किया रूपा गांगुली पर हमला

वहीं, रूपा गांगुली पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने हमला किया है. उन्होंने कहा, "राज्यसभा में बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाकर खूब ड्रामा किया. वे रोने भी लगीं. हम सभी जानते हैं कि वे एक बड़ी अभिनेत्री हैं. उन्होंने महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाया है."

ये भी पढ़ें- 

पश्चिम बंगाल: हाई कोर्ट ने बीरभूम हिंसा की CBI जांच का आदेश दिया, 7 अप्रैल तक जमा करनी होगी रिपोर्ट

CM Yogi Cabinet: दो डिप्टी सीएम समेत कुल 52 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए योगी मंत्रिमंडल के हर मंत्री के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाघ जैसी कानूनी सुरक्षा, फिर भी शिकार! 'दो-मुंहे' सांप का हो रहा था काला कारोबार, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़
बाघ जैसी कानूनी सुरक्षा, फिर भी शिकार! 'दो-मुंहे' सांप का हो रहा था काला कारोबार, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़
Weather News: अगले कुछ दिन देश में मौसम की मार, 17 राज्यों में बारिश तूफान का अलर्ट, किसानों-मछुआरों को चेतावनी
अगले कुछ दिन देश में मौसम की मार, 17 राज्यों में बारिश तूफान का अलर्ट, किसानों-मछुआरों को चेतावनी
‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ा भारत का कद’, हनोई में PM मोदी को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ा भारत का कद’, हनोई में PM मोदी को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
PM Modi Norway Honor: PM मोदी को मिला ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’
PM मोदी को मिला ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’,नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान

वीडियोज

Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)
hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आपकी धमकियों से...'
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत; रेड बॉल क्रिकेट में करीब 40 हजार रन
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
रश्मिका मंदाना Vs कृति सैनन: दोनों में कौन है ज्यादा अमीर? Cocktail 2 की दोनों एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ जानें
Explained: एक चरवाहे ने जान देकर खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डा का पर्दाफाश, आखिर कर क्या रहे थे यहूदी?
एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल! इराक में गुप्त सैन्य अड्डे पर क्या कर रहे थे यहूदी?
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें- बुरे समय के लिए कैसे बचाएं पैसे
कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट! PM मोदी क्यों बोले- गरीबी के दलदल में फंसेंगे? एक्सपर्ट्स से जानें
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
नौकरी के साथ देश सेवा भी, यहां सिर्फ 4 साल की सेवा के बाद मिलेता है,10 लाख से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget