एक्सप्लोरर

वैक्सीन पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा बोले- उनके पास कोई मुद्दा नहीं

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की बातें कर रही है और ऐसी बातें कर रही है, जिससे कि लोगों में अराजकता का माहौल बने. खुद नेहरू जी और इंदिरा जी ने भी चेचक और हैजा को लेकर लोगों को बढ़-चढ़कर बताया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने कोरोना वैक्सीन देश के 135 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त दिए जाने समेत इसकी सभी लोगों के लिए उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाकर जल्द से जल्द वैक्सीन दिए जाने की मांग की. इस पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने और वैक्सीन को लेकर राजनीति करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है.

कांग्रेस द्वारा उठाये जा रहे सवालों और वैक्सीन कार्यक्रम को प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस यह पचा नहीं पा रही कि किस तरह से मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत कोरोना से लड़ाई में अग्रणी पंक्ति में खड़ा है. कांग्रेस अगर वैक्सीन को लेकर भ्रम नहीं फ़ैलाती, लोगों में आशंका पैदा नहीं करती तो सरकार को इस तरह के प्रचार की जरूरत ही नहीं पड़ती.

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की बातें कर रही है और ऐसी बातें कर रही है, जिससे कि लोगों में अराजकता का माहौल बने. खुद नेहरू जी और इंदिरा जी ने भी चेचक और हैजा को लेकर लोगों को बढ़-चढ़कर बताया था और रही बात पोलियो कि तो देश के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इस में एक अहम भूमिका निभाई थी.

बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर भी असंवेदनशील राजनीति कर रही है. कांग्रेस पहले कह रही थी कि वैक्सीन नहीं है फिर जब वैक्सीन आई तो उसको लेकर सवाल उठाए और अब यह सवाल उठा रही है कि कब कितने लोगों को वैक्सीन मिलेगी. कांग्रेस को इन सब बातों को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 82 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज भी मिला है और जब वैक्सीन की बारी आएगी तो सरकार उनके हित का पूरा ध्यान रखेगी.

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा रहा नहीं है इसी वजह से इस तरह के सवाल उठा रही है और आरोपों की राजनीति कर रही है. अभी शुरुआत में तो 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुफ्त दी ही जा रही है और कांग्रेस अभी से भ्रम पैदा करने लगी है, जबकि बाकी आबादी को वैक्सीन कैसे दी जाएगी इसको लेकर अभी भी फैसला होना बाकी है. कांग्रेस को एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए नकारात्मक विपक्ष की नहीं.

रेलवे में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की कार्रवाई, उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के सीनियर अफसर को हिरासत में लिया 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget