एक्सप्लोरर

रेलवे में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की कार्रवाई, उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के सीनियर अफसर को हिरासत में लिया

एक प्राइवेट कंपनी को बड़े पैमाने पर रेलवे में ठेके दिए जाने के बदले रिश्वत की रकम दिए जाने का आरोप है. सीबीआई का दावा है कि रकम बरामद भी हो गई है. ये सीबीआई के इतिहास में अब तक की बड़ी बरामदगी में से एक है.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के एक अति वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान समेत तीन लोगों को एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. आरोप है कि एक प्राइवेट कंपनी को बड़े पैमाने पर रेलवे में ठेके दिए जाने के बदले रिश्वत की यह रकम दी जा रही थी. सीबीआई का दावा है कि रिश्वत की रकम बरामद भी हो गई है जो सीबीआई के इतिहास में अब तक की बड़ी बरामदगी में से एक है.

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे के नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में बड़े पैमाने पर ठेके दिए जाने को लेकर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी सांठगांठ कर रहे हैं. सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के देहरादून स्थित एक कथित घर पर रिश्वत देते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया गया. जो शख्स हिरासत में लिया गया उससे पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने महेंद्र सिंह चौहान समेत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया.

सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह चौहान रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस के 1985 बैच के वरिष्ठ अधिकारी बताए जाते हैं. अब तक की आरंभिक जांच के दौरान पता चला कि यह पैसा एक प्राइवेट कंपनी द्वारा दिया जा रहा था जिसे रेलवे के बड़े ठेकों को दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया था. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी इसके पहले भी रेलवे के ठेके ले चुकी है. सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक फिलहाल सीबीआई पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान अभी तक अनेक दस्तावेज बरामद हुए हैं. साथ ही हिरासत में लिए गए महेंद्र सिंह चौहान समेत तीनों लोगों से पूछताछ जारी है. सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक एक करोड़ रुपए की बरामदगी सीबीआई के इतिहास में बड़ी बरामदगियों में से एक है. इसके पहले इतनी लंबी रकम की बरामदगी कम ही हुई है. फिलहाल छापेमारी और मामले की जांच जारी है.

पश्चिम बंगाल: सीट बंटवारे पर लेफ्ट और कांग्रेस ने की बैठक, नहीं निकला कोई नतीजा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget