एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा के नाली वाले बयान के समर्थन में आए दिलीप घोष, कहा- उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा अपने एक और बयान को लेकर विवादों में हैं. सीहोर में कहा हमें आपकी नालियां और शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बनाया गया है. चुनाव से पहले गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बता कर फंसी थीं साध्वी, प्रधानमंत्री ने कहा था कि कभी माफ नहीं कर पाऊंगा.

नई दिल्ली: भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कल सीहोर में कहा था कि हमें आपकी नालियां और शौचालय साफ करने के लिए सांसद नहीं बने हैं. साध्वी के इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद दिलीप घोष साध्वी के समर्थन में आ गए हैं. दिलीप घोष ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ भी गलत नहीं कहा. उन्होंने कहा, ''संसद में तो कानून बनाने के लिए आते हैं शौचालय नाली बनाने का काम तो बाकी विभागों का है. प्रधानमंत्री ने स्वच्छता का संदेश दिया है और वो एक बड़ा संदेश है तो हम सब उसका सम्मान करते हैं लेकिन प्रज्ञा ठाकुर की बात भी गलत नहीं है.''

प्रज्ञा ने कहा, ''तो ध्यान रखो, हम नाली साफ करने के लिए नहीं बने हैं. ठीक है ना. हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिलकुल नहीं बनाये गये हैं. हम जिस काम के लिए बनाये गये हैं, वह काम हम ईमानदारी से करेंगे. यह हमारा पहले भी कहना था, आज भी कहना है और आगे भी कहेंगे.'' बता दें कि सीहोर इलाका भोपाल संसदीय क्षेत्र में आता है. उन्होंने कहा कि सांसद का काम सांसद को बताना चाहिए. सांसद का काम है कि वह विधायक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष व बाकी सबसे मिल करके यहां का विकास करें. स्थानीय समस्याओं के लिए जो लोग आपने चुने हैं उन्हें बताएं. अपने को उनसे भी काम करवाना है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी. इसके तहत मोदी ने स्वयं झाड़ू उठाई थी. इसके बाद कई नेताओं, अभिनेताओं और जिलाधिकारियों सहित कई हस्तियों ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया. कुछ ने तो नालियां तक साफ की. प्रज्ञा का यह बयान इस सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget