एक्सप्लोरर

कर्नाटक: लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे बीजेपी के विधायक, समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए.उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपना जन्मिदन मनाया.

बेंगलुरु: दुनिया भर में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. वहीं कुछ वीआईपी लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. बीजेपी के एक विधायक ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सैकड़ों समर्थकों के साथ मनाया. कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तुरुवेकेरे इलाके के विधायक एम जयराम ने सफेद दस्ताने पहन कर एक बड़े चॉकलेट केक को काटा और इसे बच्चों सहित अपने समर्थकों को बांटा.

एम जयराम ने अपना जन्मदिन मनाकर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा है. जयराम राज्य के पहले ऐसे राजनेता नहीं हैं जिन्हें नियमों की धज्जियां उड़ाते देखा गया है. पिछले महीने, शादियों सहित सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेलगावी में एक बीजेपी नेता के विवाह समारोह में भाग लिया था.

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या कर्नाटक में 200 के पार पहुंच गई है. राज्य में 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं 34 लोग ठीक भी हो चुके हैं. इसके अलावा जो 10 नए मामले सामने आए हैं उनमें दो बच्चे हैं. वहीं इस वायरस से कर्नाटक में छह लोगों की मौत हो चुकी है.

नहीं थम रहा है कोरोना का कहर

बता दें कि देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का आज 18वां दिन है, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक 6761 संक्रमित मरीज हो चुके हैं. इनमें से 516 लोग ठीक हुए हैं.

जबकि 206 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है. राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 97 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें-

Lockdown: Lawn में घास काटते नजर आए धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर की ये तस्वीर

कोरोना वायरस: सूरत में लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतरे, आगजनी और तोड़फोड़ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 10 साल बाद भी हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल और सिर्फ अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
10 साल बाद हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल, अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
'मेरी गिरफ्तारी हो सकती है...', बंगाल की फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले कलकत्ता HC पहुंचे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान
'मेरी गिरफ्तारी हो सकती है...', बंगाल की फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले कलकत्ता HC पहुंचे टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान
TMC Swapna Barman: 'नहीं पता था कि राजनीति में इतना दर्द होता है...', TMC की गोल्ड मेडलिस्ट कैंडिडेट ने चुनाव में हार के बाद कर ली तौबा!
'नहीं पता था कि राजनीति में इतना दर्द होता है...', TMC की गोल्ड मेडलिस्ट कैंडिडेट ने चुनाव में हार के बाद कर ली तौबा!
NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?
NEET-UG लीक केस: लातूर के कोचिंग साम्राज्य से CBI छापों तक, आखिर क्यों जांच के घेरे में हैं शिवराज मोटेगांवकर?

वीडियोज

hopal Twisha Sharma Case: ट्विशा केस में पुलिस ने की बड़ी चूक | SIT | Latest News
Bhopal Twisha Sharma Case: ससुराल वालों पर माता-पिता का गंभीर आरोप | Model | SIT | Breaking
Petrol Diesel Price Hike: भारत में फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? | PM Modi Appeal | CNG
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Tension: ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा, AI तस्वीरों में दिखा युद्ध का पूरा प्लान, फिर कहा- 'अब नहीं माना तो...'
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
'BJP-JDU में कुछ ठीक नहीं', RJD की बड़ी भविष्यवाणी, दावा- '…बगावत करने वाले हैं'
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
Explained: 10 साल बाद भी हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल और सिर्फ अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
10 साल बाद हीट एक्शन प्लान अधूरा! दिल्ली में फेल, अहमदाबाद में पास क्यों? एक्सपर्ट्स से समझें
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
ब्रेक ब्रेक ब्रेक! वीडियो बनाने में पलट गई कार, चीखते रह गए दोस्त, खौफनाक वीडियो आया सामने
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
बिना नेटवर्क भी कनेक्ट रहेगा फोन, देश में जल्द आ सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Embed widget