एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में BJP विधायक की मौत, तीन जवान भी शहीद

सीआरपीएफ के मुताबिक विधायक की सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट की गाड़ी को निशाना बनाया गया. जवान इसी गाड़ी में बैठे हुए थे. सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है.

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा जिले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों मे हमला किया. आईईडी के जरिए किए गए धमाके में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई. इसी के साथ ही तीन पीएसओ भी शहीद हुए हैं. दंतेवाड़ा में पहले चरण में वोटिंग होनी है जो 11 अप्रैल यानी परसों होगी. दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. दंतेवाड़ा के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं. बता दें कि नक्सली इलाकों में जब विधायक या कोई राजनीतिक हस्ती गुजरती है तो जवान उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जावनों को लगाया जाता है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी, उनके ड्राइवर की मौत हो गई और तीन पीएसओ शहीद हो गए हैं. मैं केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हूं और प्रधानमंत्री से मैंने बात की है. मैं दंतेवाड़ा जाऊंगा और मृतकों के परिजनों से मिलूंगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की बोली और गोली का असर दिखने लगा है.
एंटी नक्सल ऑपरेशंस के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने कहा कि बीजेपी विधायक भीमा मांडवी, उनके ड्राइवर और तीन पीएसओ ने इस हमले में अपनी जान गंवाई है. बछेली पीएस इंचार्ज ने बीजेपी विधायक को जानकारी दी थी कि कुआकोंडा के नजदीक उस रूट पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं है और उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए.
विधायक की सुरक्षा में लगी एस्कॉर्ट की गाड़ी को निशाना बनाया गया. जवान इसी गाड़ी में बैठे हुए थे. सीआरपीएफ के अतिरिक्त बल को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है. हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपात बैठक बुलाई है. छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में BJP विधायक की मौत, तीन जवान भी शहीद पीएम ने की हमले की निंदा, कहा- शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की निंदा की है, इसके साथ ही उन्होंने शहीद जवानों के श्रद्धांजलि भी दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं. शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को मेरी श्रद्धांजलि. इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. श्री भीमा मंडावी बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता थे. मेहनती और साहसी, उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता की. उनका निधन दुखद है, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. शांति.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget