एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयार की मैनेजमेंट टीम, जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

BJP Management Team: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी ने मैनेजमेंट टीम का गठन कर दिया है. ये टीम पार्टी की सभी राज्य इकाइयों और सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर समन्वय स्थापित करेगा.

BJP President Election Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में पार्टी की सभी राज्य इकाइयों (State Units) और सहयोगी दलों (Allies) के बीच बेहतर समन्वय के लिए शुक्रवार को 14-सदस्यीय दल (Management Team) का गठन किया है. केंद्रीय मंत्री (Central Minister) गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को इस दल का संयोजक नियुक्त किया गया है. पार्टी की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक बीजेपी महासचिव (BJP General Secretary) विनोद तावड़े (Vinod Tawade) और सीटी रवि इस दल में सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे. पार्टी के ही एक अन्य महासचिव तरुण चुग भी दल के सदस्यों में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्रियों में जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्वानंद सोनोवाल, अर्जुन मेघवाल और भारती पवार को इस दल में बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

अन्य सदस्यों में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा, पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और सांसद व पार्टी की असम इकाई के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दल राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की सभी राज्य इकाइयों और सहयोगी दलों से समन्वय स्थापित करेगा. साथ ही वह अपने मतदाताओं (निर्वाचन मंडल के सदस्य) को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराएगा.

विपक्षी पार्टियों से की बीजेपी आलाकमान ने बात

इससे पहले बीजेपी ने पिछले रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया था. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के प्रयासों के तहत राजनाथ और नड्डा सहयोगी दलों के साथ ही कुछ प्रमुख विपक्षी नेताओं और कुछ गैर-एनडीए व गैर-यूपीए दलों के नेताओं से संपर्क साध चुके हैं.

इन नेताओं से साधा संपर्क

विचार-विमर्श की इस प्रक्रिया के तहत रक्षा मंत्री (Defence Minister) ने पिछले दिनों कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष (Opposition Leader) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal Chief Minister) और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamta Benarjee), बीजेडी अध्यक्ष व ओडिशा के मुख्यमंत्री (Odisha Chief Minister) नवीन पटनायक और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं से बात की थी. तो वहीं नड्डा ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला (Farrukh Abdulla) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं आदि से बातचीत की.

ये भी पढ़ें: President Election 2022: राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा NDA के लिए समर्थन

ये भी पढ़ें: Presidential Election 2022: विपक्षी दलों की बैठक से बीजेपी को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget