एक्सप्लोरर

President Election 2022: राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा NDA के लिए समर्थन

President Polls: बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की. इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने चर्चा की.

President Polls 2022: राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) अगले महीने होने वाले हैं ऐसे में सरकार और विपक्ष दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shivsena Chief Uddhav Thackeray) से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे से राष्ट्रपति चुनावो में एनडीए के उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा है.

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए विपक्ष के नेताओं से बातचीत करने की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी गई है. इस फोन कॉल के बाद राजनाथ सिंह और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. हो सकता जल्दी ही दोनों नेता चाहे दिल्ली या फिर मुंबई में एक दूसरे से औपचारिक मुलाकात करें.

बुधवार को ममता की अगुवई में विपक्ष ने की थी बैठक
इसके पहले बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर विपक्ष ने बैठक की थी जिसमें सभी दलों ने शरद पवार के नाम का सुझाव दिया लेकिन बैठक में मौजूद पवार ने अपनी उम्मीदवारी से मना कर दिया. बैठक में ममता बनर्जी  ने फारूक अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गांधी  के नाम का भी प्रस्ताव रखा.

इस सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की है. विपक्ष के नेताओं ने राजनाथ सिंह से पहले एनडीए (NDA) उम्मीदवार का नाम बताने की मांग की है.

21 जून को होगी अगली बैठक
सूत्रों के मुताबिक अगली बैठक 21 जून को होने की संभावना है .बुधवार को बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति पद के लिए एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो संविधान की रक्षा कर सके. हालांकि बैठक का रंग थोड़ा फीका पड़ गया जब आमंत्रित किए गए दलों में से पांच दल बैठक में शरीक नहीं हुए. इन दलों में आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), बीजू जनता दल, अकाली दल और वाईएसआर कांग्रेस शामिल है.

बसपा और टीडीपी नहीं हुई शामिल
बुधवार को विपक्ष की बैठक में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और तेलेगु देशम पार्टी (TDP) जैसे दल भी बैठक में शामिल नहीं हुए क्योंकि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था. सूत्रों के मुताबिक बैठक में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला करते हुए कहा की जांच एजेंसियों के जरिए बीजेपी विपक्ष मुक्त भारत बनाने के एजेंडे पर काम कर रही है और केवल विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: EC ने जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का रिवीजन शुरू किया, 3 साल के बाद हो रहा पुनरीक्षण 

Sri Lankan Pilots: तुर्की के ऊपर ब्रिटिश विमान से हो सकती थी टक्कर, पायलटों की सूजबूझ ने टाला हादसा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget