एक्सप्लोरर

केजरीवाल के धरने के खिलाफ बीजेपी का धरना, मुख्यमंत्री दफ्तर में बैठे बीजेपी नेता

केजरीवाल सोमवार को अपनी मांगों को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलने गए थे. मांगे ना माने जाने पर केजरीवाल एलजी हाउस के वेटिंग रूम में धरने पर बैठ गए. उनके साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय मौजूद हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर धरनों की राजनीति शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लगातार तीसरे दिन अपने मंत्रिमंडल के तीन साथियों के साथ एलजी के दफ्तर में धरने पर बैठे हैं. केजरीवाल के धरने के विरोध में बीजेपी के नेता अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में धरने पर बैठ गए हैं. इनमें सांसद प्रवेश वर्मा, विधायक विजेंदर गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिरसा और आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा मौजूद हैं.

एसी कमरे में बैठकर कहते हैं कि धरना दे रहे हैं: विजेंदर गुप्ता बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने कहा, ''ये एक राजनीतिक प्रपंच है, दिल्ली की सरकार दिल्ली के लिए कोई काम नहीं करना चाहती. दिल्ली में गर्मी से लोग परेशान हैं, लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है, सीलिंग से भी लोग परेशान हैं. आज सीलिंग को लेकर एक सुनवाई थी जिसमें इनकी ओर से कोई नहीं आया. दिल्ली की जनता परेशान है और ये एसी कमरे में बैठकर कहते हैं कि धरना दे रहे हैं.''

केंद्र का मामले में दखल से इनकार- सूत्र सूत्रों के मुताबिक एलजी अनिल बैजल ने केजरीवाल के धरने को लेकर केंद्रीय गृहसचिव राजीव गॉबा से मुलाकात की. सूत्रों की माने तो केंद्र ने इसे सिर्फ राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. केंद्र यह भी साफ किया वो इस विवाद में दलख नहीं देगा. बता दें कि केजरीवाल सोमवार को अपनी मांगों को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल से मिलने गए थे. मांगे ना माने जाने पर केजरीवाल एलजी हाउस के वेटिंग रूम में धरने पर बैठ गए. उनके साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय मौजूद हैं.

मनीष सिसोदिया ने भी शुरू किया अनिश्चितक़ालीन अनशन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''दिल्ली वालों के कामों में पैदा की जा रही अड़चनों को दूर करवाने के लिए मनीष सिसोदिया जी ने भी अनिश्चितक़ालीन अनशन शुरू किया. सत्येन्दर जी का अनशन जारी है. आज उनके अनशन का दूसरा दिन है.'' एलजी हउस में केजरीवाल के धरने के चलते आस पास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. एलजी हाउस के बाहर आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं.

कुमार विश्वास का निशाना- 'तमाशे में कथ्य की बातें गायब हैं' केजरीवाल के धरने पर आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''बाक़ी तो सब है इस तमाशे में , सिर्फ़ ग़ायब हैं कथ्य की बातें ! क्या ग़ज़ब दौर ए बेहयाई है , झूठ के मुँह से सत्य की बातें ?'' कुमार विश्वास पिछले कुछ समय से पार्टी में अलग-अलग थलग चल रहे हैं.

क्या है मांग? दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मांग है कि आईएएस अधिकारियों को ‘हड़ताल’ खत्म करने के निर्देश दिए जाएं और ‘‘चार महीने’’ से काम में रोड़े अटका रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से कथित तौर पर हुई मारपीट के बाद आईएएस अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे. मुख्यमंत्री गरीबों को उनके घरों तक राशन पहुंचाने के लिए सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देने की भी मांग कर रहे हैं. एलजी ने जब इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया तो केजरीवाल और उनके साथियों ने एलजी हाउस में धरना शुरू कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
Andhra Pradesh Viral News: 6 KM तक कमर से बांधकर बीमार छात्रा को अस्पताल ले गई शिक्षिका, मानवता की मिसाल बनी हिमानी
6 KM तक कमर से बांधकर बीमार छात्रा को अस्पताल ले गई शिक्षिका, मानवता की मिसाल बनी हिमानी
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'

वीडियोज

Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget