एक्सप्लोरर

Lal Krishna Advani: किस बीमारी की वजह से AIIMS में भर्ती हुए थे लालकृष्ण आडवाणी, अब परिवार के लिए आई अच्छी खबर

LK Advani health Update: वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है, जहां उन्हें कल रात भर्ती कराया गया था, एम्स ने इसकी पुष्टि की है.

LK Advani health Update: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. वे अस्पताल से अपने सरकारी आवास के लिए रवाना हो गए. लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार (26 जून) को देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था.

पूर्व उप प्रधानमंत्री को उम्र संबंधी तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां पर उनको एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. 96 वर्ष के आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती करवाया गया था और स्वास्थ्य पर करीब से निगरानी रखने के लिए यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे.

राष्ट्रपति ने आडवाणी को घर जाकर दिया था भारत रत्न 

हाल ही में लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे. इससे पहले मार्च महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलके आडवाणी को उनके सराकारी आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी उपस्थित थे. आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उनके आवास पर ही उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. 

जानिए कौन हैं लाल कृष्ण आडवाणी?

दरअसल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में की जाती है. उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था. उनके पिता का नाम डी अडवाणी और मां का नाम ज्ञानी आडवाणी था.  उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा कराची के सेंट प्रैट्रिस स्कूल से पूरी की. विभाजन के बाद उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली. 1947 से 1951 तक उन्होंने कराची शाखा के आरएसएस सचिव के रूप में संघ के कार्यक्रमों का आयोजन किया. 

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी पर ओम बिरला के बयान से खफा राहुल गांधी, मुलाकात के बाद बोले- 'स्पीकर को ऐसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget