एक्सप्लोरर

BJP Observers: मध्य प्रदेश-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सस्पेंस होगा खत्म! कल हो सकता है सीएम के नाम का ऐलान, बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

BJP Announces Observers List: बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है.

BJP Announces Observers: बीजेपी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है. ये पर्यवेक्षक ही हर राज्य में वहां के विधायकों से बात करके सीएम के चेहरे के नाम का ऐलान करेंगे. बीजेपी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को उनका सहायक सर्वेक्षक बना कर भेजा है. 

ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में शनिवार (8 दिसंबर 2023) को विधायक दल की बैठक में जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक सुबह पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में जाएंगे और विधायकों के साथ बैठक करके कल शाम तक सीएम पद के नाम का ऐलान कर देंगे. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है.

छत्तीसगढ़ के सीएम फेस को चुनने की जिम्मेदारी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल को सौंपी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को भी उनके साथ भेजा गया है. पर्यवेक्षकों बनाए जाने पर दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, कल विधायक दल की मीटिंग होगी.

किस आधार पर होगा तीनों राज्यों के सीएम फेस का ऐलान 
गुरुवार (7 दिसंबर 2023) को पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों के लिए संबंधित राज्यों की यात्रा करेंगे, जहां भविष्य के मुख्यमंत्रियों के नाम घोषित किए जाएंगे.' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पसंद पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और पार्टी तीनों मुख्यमंत्रियों को चुनने में सामाजिक, क्षेत्रीय, शासन और संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखेगी.

गृहमंत्री से मुलाकात पर क्या बोले बीजेपी के सूत्र
तीन राज्यों के नेता गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस तरह की बैठकें नियमित होती हैं. उन्होंने कहा, 'राज्य के कई नेता हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से मिल रहे हैं. केवल तीन मुख्यमंत्री हो सकते हैं. किसी को भी इसे ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.' उन्होंने कहा कि संभावितों में वे सांसद भी शामिल हैं जिन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया है और शिष्टाचार के तौर पर राष्ट्रीय नेताओं से मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Prashant Bhushan Case: CJI की बेंच से मामले की डीलिस्टिंग पर भड़के प्रशांत भूषण, लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget